June 20, 2026

एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां का निधन:89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; परिवार ने प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां हेमवंती देवी का शुक्रवार को बिहार के गोपालगंज जिले के बेलसंड स्थित पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं और कुछ समय से बीमार चल रही थीं। परिवार के अनुसार, उन्होंने घर पर अंतिम सांस ली। पंकज त्रिपाठी अपनी माता के अंतिम क्षणों में उनके पास ही मौजूद थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को बेलसंड में परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की उपस्थिति में किया गया। त्रिपाठी परिवार ने सभी लोगों से निवेदन किया कि हेमवंती देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। वहीं परिवार ने मीडिया और शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि इस दुख की घड़ी में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। बता दें कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन साल 2023 में हुआ था। 99 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। पंकज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जुलाई के महीने में फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आए थे। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान और अनुपम खेर भी थे।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.