June 20, 2026

एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा पंडित का 71 की उम्र में निधन:संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं, एक्टर के इनकार के बाद टूट गई थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सुलक्षणा पंडित का मुंबई में गुरुवार रात 8 बजे निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। फिलहाल उनकी मौत का कारण सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार थीं। सुलक्षणा पंडित ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुलक्षणा, संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं, लेकिन संजीव ने उनका प्रस्ताव ठुकरा। इसके बाद सुलक्षणा मानसिक रूप से टूट गई थीं। 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था
सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को हुआ था। वह एक संगीत से जुड़े परिवार से थीं। उनके चाचा महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे। उनके तीन भाई और तीन बहनें थीं। भाइयों में जतिन और ललित मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हैं। वहीं, उनकी बहन विजेता पंडित एक अभिनेत्री और पार्श्व गायिका हैं। सुलक्षणा ने सिर्फ 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था और 1967 में फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की। साल 1975 में फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। सुलक्षणा पंडित का करियर 1970 और शुरुआती 80 के दशक में अपने शिखर पर था। उस दौर में वह बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने उस समय के लगभग सभी टॉप एक्टर्स के साथ काम किया, जिनमें जीतेंद्र, संजीव कुमार, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल थे। उनका फिल्मी सफर 1975 में फिल्म ‘उलझन’ से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने अनिल गांगुली की फिल्म ‘संकोच’ (1976) में ललिता का किरदार निभाया, जो उपन्यास परिणीता पर आधारित थी। उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’, ‘चेहरे पे चेहरा’, ‘धर्म कांटा’ और ‘वक्त की दीवार’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। सुलक्षणा ने बंगाली सिनेमा में भी काम किया था। उन्होंने 1978 में फिल्म ‘बंदी’ में दिग्गज अभिनेता उत्तम कुमार के साथ काम किया। सुलक्षणा ने कभी शादी नहीं की
एक्टर संजीव कुमार के साथ उनके अधूरे रिश्ते ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर छोड़ा। आगे चलकर उन्हें स्वास्थ्य और आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कहा जाता है कि सुलक्षणा पंडित, एक्टर संजीव कुमार से बेहद प्यार करती थीं। 1975 में फिल्म ‘उलझन’ की शूटिंग के दौरान उनका प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने संजीव कुमार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। हालांकि, संजीव कुमार ने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। इसका कारण था संजीव का हेमा मालिनी के लिए एकतरफा प्यार। संजीव कुमार हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे, लेकिन हेमा ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। हेमा से मिले दिल के दर्द से संजीव कुमार कभी उबर नहीं पाए। इधर, संजीव कुमार के इनकार के बाद सुलक्षणा पंडित पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला किया और अपना जीवन अकेलेपन में बिताया। संजीव की मृत्यु के बाद, सुलक्षणा मानसिक रूप से अस्थिर हो गईं और कई वर्षों तक अपनी बहन विजेयता पंडित के साथ रहीं। ये खबर भी पढ़ें… पंकज धीर के अंतिम संस्कार में इमोशनल हुए सलमान खान:बेटे निकितिन ने मुखाग्नि दी, सुबह अंतिम सांस ली थी; कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर पंकज धीर (68) को उनके बेटे निकितिन ने 15 अक्टूबर को पवन हंस क्रीमैटोरियम में मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के वक्त सलमान खान इमोशनल नजर आए। पूरी खबर यहां पढ़ें…बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.