June 19, 2026

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड ₹3000 करोड़ कमाए:ऐसा करने वाली पहली भारतीय फिल्म; पहले पार्ट ने ₹1307 करोड़, दूसरे ने ₹1718 करोड़ कमाए

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है, जिसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा भाग बनाए जाते हैं, तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के 26वें दिन सोमवार को भारत में ₹5.20 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का इंडिया में नेट कलेक्शन ₹1,088.62 करोड़ और इंडिया ग्रॉस ₹1,303.37 करोड़ हो चुका है। ओवरसीज में फिल्म ने ₹415.25 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹1,718.62 करोड़ पहुंच गया है। बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से कुल कमाई और नेट कलेक्शन टैक्स के बाद की कमाई होती है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹3,025.97 करोड़ पहुंचा 5 दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में करीब ₹1,307.35 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, 19 मार्च 2026 में रिलीज हुए इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने महज 26 दिनों के भीतर लगभग ₹1,718.62 करोड़ की कमाई कर ली। इस तरह दोनों फिल्मों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹3,025.97 करोड़ पहुंच गया है। ‘धुरंधर’ ने कमाई के मामले में भारतीय सिनेमा की अन्य बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा की दोनों फिल्मों की कुल कमाई करीब ₹2,193 करोड़ के आसपास रही थी। वहीं, बाहुबली के दोनों पार्ट ने करीब ₹2,400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।
धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। वहीं, 894.49 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ही यह हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा। दिलचस्प बात यह थी कि फिल्म को खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद शानदार सफलता मिली। साथ ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म बनी। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.