November 8, 2026

Day: August 6, 2026

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य से लेकर पंचायत तक की सभी संगठनात्मक इकाइयों को भंग कर दिया है. तेजस्वी ने निर्देश पर यह फैसला लिया गया है.

तबादले की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर थर्ड ग्रेड टीचर धरने पर बैठे थे. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने धरना खत्म करवाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है.

शिवसेना बनाम शिवसेना मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहुचर्चित सुभाष देसाई फैसला मुख्य रूप से व्हिप और विधायक दल के नेतृत्व से संबंधित था, अयोग्यता से नहीं.

35 साल पहले रिलीज हुआ यह सदाबहार गीत आज भी मोहब्बत में इंतजार की बेचैनी को उसी खूबसूरती से बयान करता है. राज कपूर के ड्रीम प्रोजेक्ट और लता मंगेशकर की आवाज ने इसे हमेशा के लिए अमर बना दिया.

पंजाब सरकार की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब होने की ओर बढ़ रही है. भगवंत मान सरकार का कहना है कि पिछली सरकारों से उसे खजाना भी खाली मिला था. विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की आर्थिक हालत का विश्लेषण कर रहे हैं मनजीत सहगल.

खेसारी लाल यादव ने अपने पिता को करोड़ों की कार गिफ्ट की है. सुपरस्टार के पिता एक समय में चने बेचा करते थे. इस बात का खुलासा खेसारी लाल यादव ने पिता का कार गिफ्ट करते हुए किया है.

ज्यादातर लोग नहीं सोचते हैं कि छोटी सी लापरवाही उनके बिजली बिल को रोज बढ़ा रही होती है. रोजमर्रा की 5 छोटी गलतियों को ठीक कर लें तो आपके पूरे साल का बिजली बिल कम हो सकता है.

बेगूसराय से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक वीडियो सामने आया है. सड़क हादसे में घायल एक युवक के फ्रैक्चर पैर पर प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह कथित तौर पर कार्टून/गत्ते का टुकड़ा बांधकर उपचार किया जाता दिख रहा है.

Meta के AI मॉडल Muse Spark ने साइबर टेस्टिंग के दौरान दूसरी कंपनी के सिस्टम में सुरक्षा खामी का फायदा उठाया. Meta ने कहा कि यह टेस्टिंग कॉन्फिगरेशन की गलती थी और मामले की जांच जारी है. ऐसी घटना पहले भी Anthropic और OpenAI के साथ हो चुकी है.

इस्लामाबाद और रियाद के बीच एक रणनीतिक आपसी रक्षा समझौता है, जो अब मल्टीनेशनल मैरीटाइम डिफेंस गठबंधन में भी बदल रहा है. होर्मुज पर ईरान के बढ़ते दबदबे के बीच ये दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.