कोलकाता। पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हुए कथित हमले की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने तलब की है। कूच बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान तृलमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बम व ईंट से भाजपा अध्यक्ष के कार पर हमले का आरोप है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। आयोग के सक्रिय होने के बाद एडीजी लाॅ एंड आर्डर ने कूच बिहार जिले के एसपी व डीएम से रिपोर्ट मांगी है। उधर, तृलमूल कांग्रेस ने किसी प्रकार के हमले से इनकार किया है।
भाजपाईयों ने किया ममता बनर्जी पर बैन की मांग
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले की सूचना के बाद सौमित्र खान की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित चुनाव आयोग के ऑफिस के सामने धरना दिया। भाजपाईयों ने धरना देने के बाद चुनाव आयोग को अपना ज्ञापन भी दिया। बीजेपी नेता सौमित्र खान ने मांग किया कि प्रदेश अध्यक्ष के हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वे लोग सारी जानकारी आयोग को दे चुके हैं। खान ने कहा कि आयोग को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी जनसभाओं पर रोक लगानी चाहिए।
यह है पूरा मामला
जेड श्रेणी के सुरक्षा में चलने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के अनुसार कूच बिहार जिले में एक जनसभा से लौट रहे थे कि शीतलकुची क्षेत्र में अचानक उनकी कार पर बम व ईंटों से हमला हो गया। इस हमले में उनकी गाड़ी एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई, गाड़ी के शीशे टूट गए। घोष के अनुसार कार का शीशा तोड़ते हुए एक ईंट उनको भी आकर लगी। घोष ने ट्वीट किया है कि पश्चिम बंगाल की हालत बेहद खराब है। निष्पक्ष चुनाव कराना मुश्किल लग रहा, तृलमूल के लोग देसी बम लेकर घूम रहे। हमारे कार्यकर्ताओं को मार रहे। आज मुझ पर हमला हुआ, कई गाड़ियां तोड़ी गई। यह हमला तालिबानी हमले जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मूकदर्शक बनी रह रही है।
More Stories
Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार…इन संदेशों के साथ अपनों से कहें ‘हैप्पी दिवाली’