मुंबई। 100 करोड़ की उगाही के लक्ष्य के मामले में सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Ex Home Minister Anil Deshmukh) से करीब 11 घंटों तक पूछताछ की है। सुबह पूछताछ करने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री रात में बाहर निकले। दो सीनियर सीबीआई अधिकारियों ने देशमुख से करीब तीन दर्जन सवाल किए। एनसीपी के वरिष्ठ नेता देशमुख ने सभी आरोपों को खारिज किया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई को देशमुख ने बताया कि उन पर सभी आरोप राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लगवाए गए हैं।
डीआरडीओ में हुई पूछताछ
सीबीआई के समन पर बुधवार को देशमुख सवालों का सामना करने के लिए मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे थे। बांबे हाईकोर्ट की वकील जयश्री पाटिल की याचिका पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट पेश करने का आदेश हुआ था। पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख (Ex Home Minister Anil Deshmukh) पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एंटीलिया केस के आरोपी एपीआई सचिन वझे को 100 करोड़ रुपये की वसूली का टारगेट दिया था।
देशमुख के स्टाॅफ से हो चुकी है पूछताछ
सीबीआई ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Ex Home Minister Anil Deshmukh) के स्टाॅफ से पूछताछ की थी। रविवार को सीबीआई ने देशमुख के निजी सचिव कुंदन शिंदे और संजीवन पलांडे से करीब दस घंटे तक पूछताछ की थी।
मुंबई पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर से भी पूछताछ
सीबीआई ने मुंबई पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर संजय पाटिल से भी सोमवार को पूछताछ की थी। करीब पांच घंटे तक सीबीआई के सवालों का सामना पाटिल ने किया। इसके पूर्व भी असिस्टेंट कमिश्नर से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।
More Stories
Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार…इन संदेशों के साथ अपनों से कहें ‘हैप्पी दिवाली’