मुंबई। प्रशंसकों और तंबाकू विरोधी संगठन के अनुरोध को आखिरकार सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मान ही लिया है। अमिताभ ने एक पान मसाला को विज्ञापन कांट्रैक्ट को समाप्त कर दिया है। पान मसाला कंपनी (Pan Masala company) के विज्ञापन कांट्रैक्ट की धनराशि भी बिग बी (Big B) ने वापस कर दी है।
क्या कहा बिग बी की टीम ने?
बिग बी की टीम ने कहा, “विज्ञापन प्रसारित होने के कुछ दिनों बाद, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ब्रांड से संपर्क किया और पिछले हफ्ते इससे बाहर निकल गए। इस अचानक कदम की जाँच करने पर – यह पता चला कि जब मिस्टर बच्चन ब्रांड से जुड़े थे, तो उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह सरोगेट विज्ञापन के अंतर्गत आता है। बिग बी ने ब्रांड के साथ अनुबंध समाप्त कर दिया है, उन्हें अपनी समाप्ति के लिए लिखा है और प्रचार के लिए प्राप्त धन वापस कर दिया है।”
दरअसल, सरोगेट विज्ञापन विज्ञापन का एक रूप है जिसका उपयोग किसी अन्य उत्पाद के भेष में सिगरेट और शराब जैसे प्रतिबंधित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है।
पत्र भी लिखा था इस विज्ञापन को नहीं करने के लिए
अमिताभ बच्चन और राष्ट्रीय तंबाकू उन्मूलन संगठन के अध्यक्ष शेखर साल्कर को एक पत्र लिखा गया था। पत्र में कहा गया था कि पान मसाला नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। चूंकि, बिग बी पल्स पोलियो अभियान के लिए सरकारी ब्रांड एंबेसडर हैं, इसलिए उन्हें पान मसाला विज्ञापनों को तुरंत छोड़ देना चाहिए।
प्रशंसक ने भी उठाए थे सवाल
पिछले महीने, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से एक प्रशंसक ने पूछा था कि उन्होंने ऐसे ब्रांड का विज्ञापन क्यों चुना। कहा गया था कि उनके विज्ञापन करने से देश के तमाम युवा इन चीजों का लत पकड़ रहे हैं। बिग बी को ऐसे विज्ञापन नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनसे प्रेरित होने वाले युवाओं की संख्या अधिक है।
More Stories
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, KBC की शूटिंग रोकी गई:शूटिंग रुकने की वजह पर सामने आया अलग दावा
रणवीर की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग
गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह