5G services in India: केंद्र सरकार 5 जी की मदद से देश को विकास की पारंपरिक बाधाओं को दूर करने, स्टार्टअप्स और व्यावसायिक उद्यमों द्वारा नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ‘डिजिटल इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 5जी के रोलआउट से जुड़ा पहले चरण का लक्ष्य 31 मार्च के निर्धारित समय से काफी पहले ही प्राप्त किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 387 जिलों तक दूरसंचार कंपनियों की 5जी सेवा पहुंच चुकी है और 2024 के दिसंबर माह तक पूरे देश में अत्याधुनिक संचार सेवा 5जी की पहुंच जाएगी।
टेलीकॉम क्षेत्र सनराइज सेक्टर बनकर उभरा
आज भारत में टेलीकॉम क्षेत्र सनराइज सेक्टर बनकर भर रहा है। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के दूरसंचार क्षेत्र को जीएसएमए द्वारा गवर्नमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही कल भारत में डिज़ाइन किया गया, भारत में निर्मित पहला ‘इनोडबी’ चंडीगढ़ में स्थापित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने उन्होंने बताया कि हमारा अगला प्रमुख लक्ष्य आने वाले मानसून सत्र में दूरसंचार विधेयक को पारित कराना है। इससे स्पेक्ट्रम, लाइसेंस, विनियमन के मामले में सुधारों की एक बड़ी श्रृंखला को बढ़ावा मिलेगा।
इंटरनेट फोर ऑल के लक्ष्य पर काम कर रही सरकार
5जी के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने कहा था कि, “नया भारत, टेक्नॉलजी का सिर्फ कंज्यूमर बनकर नहीं रहेगा, बल्कि भारत उस टेक्नॉलजी के विकास में, उसके इंप्लीमेंटेशन में एक्टिव भूमिका निभा रहा है ।” उन्होंने कहा कि 2जी, 3जी, 4जी के समय भारत टेक्नॉलजी के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहा। लेकिन 5जी के साथ भारत ने नया इतिहास रच दिया है। 5जी के साथ भारत पहली बार टेलीकॉम टेक्नॉलजी में ग्लोबल स्टैंडर्ड तय इया जा रहा है. आज केंद सरकार इंटरनेट फोर ऑल के लक्ष्य पर काम कर रही है ताकि डिजिटल गैप को कम किया जा सके।
केंद्र सरकार 4 पिलर्स पर कर रही काम
डिजिटल इंडिया की मुहिम को आगे ले जाने की दिशा में केंद्र सरकार मुख्य रूप से 4 पिलर्स पर काम कर रही है और चार दिशाओं में एक साथ फोकस किया जा रहा है जिनमें पहला – डिवाइस की कीमत, दूसरा – डिजिटल कनेक्टिविटी, तीसरा – डेटा की कीमत, चौथा, और सबसे जरूरी – ‘डिजिटल फर्स्ट’ की सोच।”
क्या है 5जी ?
फिलहाल हम सभी इंटरनेट के लिए 4जी या कुछ जगह 3जी सेवा का प्रयोग कर रहे हैं। लेकिन अब 5जी आने के बाद हमें इंटरनेट की और बेहतर सुविधा मिलेगी। एक तरह से कह सकते हैं, मोबाइल संचार की आने वाली पीढ़ी है, जिसकी गति और क्षमता हमारे वर्तमान 4जी से 10 गुना तेज होगी। इससे आने वाले समय में हमारा देश टेक्नोलॉजी के मामले में अगले लेवल पर पहुंच जाएंगे। फास्ट इंटरनेट की एक नई दुनिया जो हमारी और आपकी जिंदगी को नई रफ्तार मिलेगी ही साथ ही यह चौथी औद्योगिक क्रांति या इंडस्ट्री 4.0 में भी तेज स्पीड के इंटरनेट के कई फायदे हैं। स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग हो या फिर मशीन लर्निंग, थ्री डी प्रिंटिंग हो या वर्चुअल रियलिटी 5जी की तकनीक ऐसी हर चुनौती को आसान बनाने जा रही है।
अभी तक किन देशों में मिल रहा 5जी
वैश्विक पटल की बात करें, तो अमेरिका, साउथ कोरिया, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया के अलावा यूरोप के कुछ देशों और अफ्रीकन कुछ देशों में लोगों को 5जी सर्विस की सुविधा मिल रही है। साउथ कोरिया में सबसे पहले 5जी लॉन्च हुआ था। इसके बाद यूके, यूएस और स्विट्जरलैंड में 5जी शुरू हुआ।
More Stories
Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार…इन संदेशों के साथ अपनों से कहें ‘हैप्पी दिवाली’