Arvind Kejriwal summoned by CBI: दिल्ली आबकारी नीति केस में सीबीआई ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री पर शिकंजा कसा है। आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने नई आबकारी पॉलिसी केस में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने केजरीवाल को रविवार के दिन केंद्रीय एजेंसी के ऑफिस में आने के लिए नोटिस दिया है। हालांकि, सीबीआई जांच शुरू होने के पहले ही दिल्ली में लागू की गई नई आबकारी पॉलिसी को रद्द कर दिया गया था। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं।
एकलौते मुख्यमंत्री जिनसे करने जा रही सीबीआई पूछताछ
अरविंद केजरीवाल, देश के पहले मुख्यमंत्री होंगे जिनको केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने राजधानी की फिलहाल रद्द कर दी गई शराब बिक्री नीति में कथित भ्रष्टाचार पर पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी केस में फरवरी में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने केजरीवाल को रविवार को पेश होने के लिए कहा है। सीबीआई का आरोप है कि नई आबकारी नीति से राजधानी में शराब बेचने के सरकारी नियंत्रण को समाप्त करके निजी खुदरा विक्रेताओं को अनुचित लाभ दिया गया। इसके एवज में कई सौ करोड़ रुपये की लेनदेन की गई। इन अवैध पैसों का उपयोग गोवा चुनाव अभियान में किया गया था।
मनीष सिसोदिया सहित कई बड़ी हस्तियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
दिल्ली शराब घोटाले (Delhi excise policy case) में कई बड़ी हस्तियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तो कईयों से पूछताछ की जा चुकी है। इस केस में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को अरेस्ट किया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के साथ पूछताछ की जा चुकी है। जबकि इस केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग इन्वेस्टिगेशन में आंध्र प्रदेश के YSRCP सांसद मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी(Magunta Srinivasulu Reddy) के बेटे राघव मगुनता को भी अरेस्ट किया जा चुका है।
ईडी का आरोप है कि लिकर पॉलिसी में मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुन्टा, टीआरएस एमएलसी के. कविता और अरबिंदो फार्मा के निदेशक पी. सरथ चंद्र रेड्डी की बड़ी भूमिका रही है। सीबीआई ने इसके अलावा हैदराबाद बेस्ड एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) ‘बीआरएस एमएलसी के. कविता’ के ऑडिटर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने इसी मामले में गौतम मल्होत्रा को भी अरेस्ट किया था। गौतम मल्होत्रा, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे हैं।
इनकी भी हो चुकी है गिरफ्तारी
ED ने दिल्ली एक्साइज न्यू पॉलिसी को लागू किए जाने के लिए हुए भ्रष्टाचार के मामले में AAP के प्रवक्ता विजय नायर और कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया था। नायर को सीबीआई ने सितंबर 2022 में गिरफ्तार किया था जबकि बोइनपल्ली को अक्टूबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ईडी इनसे पहले शराब कंपनी ‘इंडोस्पिरिट’ के प्रवर्तक समीर महेंद्रू, शराब कंपनी ‘पर्नोड रिकार्ड’ के महाप्रबंधक बिनॉय बाबू और ‘अरबिंदो फार्मा’ के पूर्णकालिक निदेशक और प्रवर्तक पी शरत चंद्र रेड्डी को गिरफ्तार किया था। एजेंसी इस मामले में अब तक 170 से अधिक छापे मार चुकी है। एजेंसी ने इन्वेस्टिगेशन के बेस पर अभी 17 अभियुक्तों/कंपनियों से जुड़ी दो चार्जशीट कोर्ट में पेश की हैं।
More Stories
अलका याग्निक का पहला भोजपुरी गाना, 42 साल पहले भैया दूज को बनाया खास, पद्मा खन्ना की एक्टिंग ने जीता दिल
Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल