कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के बुद्ध नगरी वार्ड नंबर 21, विशुनपुरा में शुक्रवार को एक 21 वर्षीय बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रतिभा सैनी (21) पुत्री सुरेंद्र प्रसाद निवासी ग्राम खुशीपट्टी, पिपरा जटामपुर, थाना कुबेरस्थान, कुशीनगर के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रतिभा बुद्धा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुशीनगर में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और पिछले तीन वर्षों से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 9:50 बजे प्रतिभा ने अपने घर पर बात की और मां से छोटे भाई मोहित को बुलाने के लिए कहा। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
भाई जब कुशीनगर स्थित किराए के मकान पर पहुंचा तो कमरा बाहर से बंद था। दरवाजा खोलने की कोशिश के बाद भी न खुलने पर, वह पीछे से गया और अंदर देखा तो बहन का शव फंदे से लटका हुआ था। किसी तरह कमरे में जाकर भाई ने शव को नीचे उतारा और मकान मालिक को सूचना दी, जिन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही कुशीनगर चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर संभव पहलू से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।
कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना की जानकारी मिलते ही कुशीनगर चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर संभव पहलू से जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह सामने आ सके।
कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी
उत्तराखंड के पहाड़ों की कहानी, जिसने दुनिया का दिल जीता | Pyre | International Award-Winning Film
पूर्वांचल को 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का तोहफा, मिर्जापुर-जौनपुर से भदोही-आजमगढ़ तक कनेक्टिविटी