Indian squad for two Test match against England: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी और विकेट कीपर ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। 17 क्रिकेटर्स की टीम का ऐलान किया गया है। विशाखापट्टनम और हैदराबाद में पहला दो टेस्ट होना है।
क्यों बाहर हुए शमी और ईशान किशन?
मोहम्मद शमी के टखने में चोट लगने की वजह से आराम दिया गया है। जबकि ईशान किशन ने स्वयं रेस्ट मांगा है।
रोहित करेंगे कप्तानी
टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। नए खिलाड़ी के रूप में युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज अवेश खान को भी टीम में शामिल किया गया है। जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को पहले दो टेस्ट में शामिल नहीं किया गया है। कृष्णा रणजी मैच में चोट लगने की वजह से नहीं खेल रहे। बताया जा रहा कि अंतिम तीन टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता का आकलन एमआरआई स्कैन के बाद किया जाएगा।
5 टेस्ट मैचों की सीरीज है इंग्लैंड के खिलाफ
भारत-इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। पहला टेस्ट 25-29 जनवरी तक हैदराबाद में खेला जाएगा जबकि विजाग 2-6 फरवरी के बीच दूसरे मैच की मेजबानी करेगा। अन्य तीन टेस्ट मैच राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे।
पहले दो टेस्ट के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमरा (वीसी), आवेश खान।
More Stories
₹50 खर्च करने से डरते थे, आज इंदौर में हैं स्टार! | Ravi Ratnawat | Indori Autowala | Auto Driver
भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी
उत्तराखंड के पहाड़ों की कहानी, जिसने दुनिया का दिल जीता | Pyre | International Award-Winning Film