दुनिया के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो गई है। अब आमजन को भी वैक्सीन लग सकेगा। वैक्सीन के प्रति जनता का भरोसा प्रबल करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की डोज ली।
ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों से भारत को कोरोना मुक्त करने में योगदान देने की अपील की।
“हमारे चिकित्सकों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने का काम किया है। आइए हम सभी साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त करने में योगदान दें।”
PM Modi, ट्विटर से
सुबह सवेरे पीएम ने लगवाया टीका
प्रधानमंत्री सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े छह बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की कोवैक्सीन (CoVaccine) की पहली खुराक ली। पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा (Sister P.Niveda of Puducheri) ने वैक्सीन लगायी।
इस चरण में बुजुर्गों को लगेगा टीका
देशभर में दूसरे चरण का कोरोना टीकाकरण अभियान सोमवार यानी आज से शुरू हो गया है। इस चरण में साठ साल से अधिक उम्र के लोगों और 49-59 साल के उन लोगों के लिए टीकाकरण की शुरूआत हुई है जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। मंत्रालय ने एकदिन पहले ही उन 20 गंभीर बीमारियों की सूची जारी कर दी है जिनका टीकाकरण किया जाना है।
More Stories
Aaj ka Panchang 8 November 2026: दीपावली पर क्या पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें शुभ समय, राहुकाल और पूरा पंचांग
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली के दिन कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Happy Diwali Wishes: सोने-चांदी से भर जाए आपका घर-बार…इन संदेशों के साथ अपनों से कहें ‘हैप्पी दिवाली’