मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई। उनकी पीठ में खिंचाव आने और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई है। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक सीक्रेट गेस्ट हाउस में रुकना पड़ा, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अक्षय कुमार की टीम के अनुसार, मसूरी के लाइब्रेरी चौक पर शूटिंग के दौरान अचानक उन्हें दर्द उठा, जिसके बाद शूटिंग रोकनी पड़ी। वह मंगलवार को दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए कार से उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्हें यहां दो दिन तक शूटिंग करनी थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन