मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाबी कलाकारों की चुप्पी पर उठ रहे सवालों के बीच अब कई कलाकार उनके परिवार के समर्थन में सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर कलाकारों से सवाल किया जा रहा था कि वे पंजाब के मुद्दों पर कब बोलेंगे। अब सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने 19 अक्टूबर को होने वाला बेटे का ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए पहले मानसा है, फिर बेटे का टूर। वहीं सिंगर रणजीत बावा और बब्बू मान व आर नेत झोटा के परिवार से मिलने पहुंचे। जबकि दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम स्टोरी में झोटा को शहीद बताते हुए परिवार को इंसाफ मिलने की बात कही। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने भी अपनी फिल्म ‘थापी’ की स्क्रीनिंग रोकने का ऐलान किया है। मेडिकल स्टोर पर नशा बेचने का विरोध करने पर 13 अक्टूबर को गोली मारकर झोटा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से परिवार धरना पर बैठा हुआ है, जिसका आज 7वां दिन है। अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। परिवार मामले की CBI जांच समेत 5 मांगों को पूरा करने पर अड़ा हुआ है। जानिए झोटा के मर्डर पर किसने क्या कहा… सिद्धू मूसेवाला के पिता ने ये पोस्ट शेयर की… ************ ये खबर भी पढ़ें: झोटा हत्याकांड, शाह के दौरे पर विवाद: एक्शन कमेटी बोली- मंच नहीं देंगे, परिवार न मिले; एक्टिविस्ट के पिता बोले- बिना बताए फैसले ले रहे मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 20 अक्टूबर के दौरे को लेकर विवाद हो गया। शाह कल मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इनमें 2 की हत्या हुई जबकि एक ने सुसाइड कर लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई