बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ मंगलवार को गोल्डन टेंपल पहुंचीं। इस दौरान माथा टेकते वह फूट-फूटकर रोने लगीं। वह अपनी मां अमृता सिंह को भी याद कर रही थीं। एक्ट्रेस के साथ मौजूद गाइड सरबजीत सिंह ने बताया कि सारा ने गोल्डन टेंपल के अंदर अपनी इच्छा जाहिर की थी कि क्या वह वीडियो कॉल के जरिए अपनी मां को यहां के दर्शन करवा सकती हैं। हालांकि, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश है, उस स्थान पर मोबाइल से वीडियो कॉल करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं होने के कारण उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। सरबजीत सिंह के मुताबिक, जब तक सारा गोल्डन टेंपल में रहीं, वह भावुक ही दिखाई दीं। इसका वीडियो भी सामने आया। गोल्डन टेंपल से बाहर आकर उन्होंने कहा कि मम्मी की बहुत याद आ रही है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। क्रीम सूट में दिखीं सारा अली खान
दोनों कलाकार अपनी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज होने से पहले गुरु घर में माथा टेकने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया और गुरबाणी भी सुनी। इस दौरान सारा अली खान हल्के सुनहरे क्रीम रंग का सूट पहने नजर आईं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा लिया हुआ था। वहीं, एक्टर आयुष्मान खुराना भी पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए। इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तस्वीरें
सारा अली खान ने गोल्डन टेंपल में माथा टेकने की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दशहरे की शुभकामनाएं। सभी के जीवन में प्यार, सौभाग्य और खुशियां बनी रहें। आयुष्मान बोले- गोल्डन टेंपल आकर सुकून मिला
इस दौरान एक्टर आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह तीसरी बार गोल्डन टेंपल आए हैं। यहां आकर उन्हें हर बार काफी अच्छा लगता है। इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर उन्हें सुकून मिलता है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के PHOTOS…बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई
पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना
सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर