बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने गुपचुप तरीके से केदारनाथ के दर्शन किए। वह रविवार को हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचीं। उनके पहुंचने के बाद धाम में बर्फबारी भी हुई। ठंड के कारण सारा लोगों के बीच ठिठुरती हुई नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मंदिर के कर्मचारियों और अधिकारियों से दूरी बनाए रखी। सारा करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ी रहीं। इस दौरान वहां मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सारा को ठिठुरते हुए देखकर वहां खड़ी महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सकीं। सारा अपनी एक दोस्त के साथ धाम पहुंची थीं। उन्होंने केदारनाथ के रक्षक बाबा भुकुंट भैरव के दर्शन भी किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने इस साल गैर-सनातनियों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही थी। समिति ने तब कहा था कि केदारनाथ में प्रवेश के लिए सारा अली खान को पहले एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है। विवाद बढ़ने पर BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी लोगों का स्वागत है। तस्वीरें देखिए- हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन