एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर शनिवार को हैलोवीन के मौके पर अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक में नजर आईं। उन्होंने 1986 में रिलीज हुई श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ के पोस्टर वाला लुक अपनाया। जाह्नवी ने श्रीदेवी का किरदार निभाया, जबकि ओरी ने दिवंगत ऋषि कपूर का लुक अपनाया। दोनों ने फिल्म के कुछ यादगार पलों को फिर से पेश किया। जाह्नवी ने आइवरी रंग का कढ़ाई वाला आउटफिट और गुलाबी घूंघट पहना। पोस्टर और शूट डायरी की कुछ झलकियों में दोनों पुराने पलों को दोहराते दिखे। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी हैलोवीन। दुनिया के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को दोहराना जरूरी था।” उन्होंने आगे लिखा, “हैलोवीन पर लोग अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के पलों जैसा तैयार होते हैं। कभी यह डरावना होता है, कभी मजेदार और कभी किसी को श्रद्धांजलि देने जैसा।” एक्ट्रेस ने यह भी लिखा, “मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक कौन हो सकता है? इस लुक के लिए से थोड़ी मदद ली।” जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “तुमने हैलोवीन जीत लिया।” फिल्म ‘नगीना’ के बारे में जानिए ‘नगीना’ को हरमेश मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने ईस्टर्न फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म का स्क्रीनप्ले रवि कपूर ने लिखा था। इसकी कहानी जगमोहन कपूर ने दी थी। ‘नगीना’ में श्रीदेवी ने रजनी नाम की नागिन का किरदार निभाया था। रजनी अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए राजीव से शादी करती है। राजीव का किरदार ऋषि कपूर ने निभाया था। फिल्म में तांत्रिक का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था। फिल्म की मुख्य कास्ट में कोमल महुवाकर, अमरीश पुरी, सुषमा सेठ और प्रेम चोपड़ा भी शामिल थे। ‘नगीना’ 28 नवंबर 1986 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। यह 1986 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी थी। श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई में निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह दुर्घटनावश डूबना बताई गई थी।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई