देहरादून। तेजी से बदलते घटनाक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
बुधवार सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दिया है। (CM Trivendra Singh resign) मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अब त्रिवेंद्र सिंह रावत के खास धन सिंह रावत (Dhan Singh Rawat) का नाम सबसे आगे चल रहा है।
अब वक्त आ गया है किसी दूसरे को मिले मौका: रावत
मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के पश्चात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ‘मेरी पार्टी ने मुझे बड़े मौके दिए, एक छोटे से गांव में जन्म लिया, कभी सोचा भी नहीं था कि पार्टी मुझे इतना बड़ा सम्मान देगी और सीएम बनाएगी, चार साल सेवा करने का मौका दिया। सामूहिक रूप से फैसला लिया कि अब सीएम बनने का मौका किसी और को देना चाहिए। कल 10 बजे पार्टी विधायक दल की बैठक है, जिनको भी कल दायित्व मिलेगा उनके लिए बहुत शुभकामनाएं।’
More Stories
भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी
उत्तराखंड के पहाड़ों की कहानी, जिसने दुनिया का दिल जीता | Pyre | International Award-Winning Film
पूर्वांचल को 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का तोहफा, मिर्जापुर-जौनपुर से भदोही-आजमगढ़ तक कनेक्टिविटी