सारा अली खान आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी सौतेली मां और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करीना का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह सैफ अली खान, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे डार्लिंग सारा अली खान। यह तुम्हारा अब तक का सबसे बेहतरीन जन्मदिन हो। ढेर सारा प्यार। वहीं, एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर यूजर्स भी कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह ने साल 1991 में शादी की थी। हालांकि, दोनों ने 2004 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। तलाक के बाद उनके दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की कस्टडी अमृता सिंह को मिली। इसके बावजूद सैफ अली खान हमेशा अपने बच्चों के बेहद करीब रहे हैं और उनके साथ मजबूत रिश्ता बनाए रखा है। सैफ की दूसरी पत्नी हैं करीना कपूर सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर से दूसरी शादी की। इस रिश्ते के बाद करीना, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की सौतेली मां बनीं। हालांकि, दोनों परिवारों के बीच आपसी समझ और स्नेह देखने को मिलती है। केदारनाथ से किया था बॉलीवुड में डेब्यू सारा ने 16 साल की उम्र में साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत नजर आए। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस को ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें