अनन्या पांडे ने बुधवार रात मुंबई में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की। इवेंट में करण जौहर, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान, इब्राहिम खान, सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और शनाया कपूर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। कार्तिक-इब्राहिम-सारा की बॉन्डिंग की चर्चा
इस स्क्रीनिंग इवेंट से सेलेब्स के कई वीडियोज सामने आए जो वायरल हैं। यहां कार्तिक अपनी एक्स सारा अली खान के साथ बेहद कम्फर्टेबल नजर आए। वो सारा और उनके भाई इब्राहिम के साथ मस्ती-मजाक करते नजर दिखे। सुहाना को भीड़ से बचाते दिखे अगस्त्य
वहीं इवेंट से वायरल कुछ वीडियो में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी एक दूसरे के साथ कम्फर्टेबल नजर आए। इस दौरान अगस्त्य, सुहाना को भीड़ से बचाते भी दिखे। अनन्या की कॉमेडी सीरीज ‘कॉल मी बे’ 6 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। इसमें अनन्या एक ऐसी अमीर लड़की के रोल में नजर आ रही हैं जिसे उनके परिवार ने घर से बाहर निकाल दिया है।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर
दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, KBC की शूटिंग रोकी गई:शूटिंग रुकने की वजह पर सामने आया अलग दावा