एक्ट्रेस ईशा देओल ने जया बच्चन और अपनी मां हेमा मालिनी के साथ पैपराजी के व्यवहार और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर कलाकारों का सम्मान किया जाना चाहिए। ईशा ने कहा कि पैपराजी के व्यवहार के लिए सिर्फ तस्वीरें खींचने वाले लोगों को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। इसके पीछे काम करने वाली एजेंसियों और उन्हें निर्देश देने वाले लोगों की भी जिम्मेदारी है। ‘तस्वीरें खींचने वाले लड़के की व्यक्तिगत गलती नहीं’ ईशा ने एक बातचीत में कहा, “एक बच्चा बड़ा होकर टीनएजर बनता है। अगर वह अच्छे से बर्ताव नहीं करता, तो आप किसे दोष देते हैं? माता-पिता को। कहते हैं कि उसकी परवरिश ठीक से नहीं हुई।” उन्होंने आगे कहा कि पैपराजी कल्चर में भी कुछ बड़े लोग हैं, जो तस्वीरें खींचने वालों को कंट्रोल करते हैं और उन्हें निर्देश देते हैं। उनके मुताबिक, एजेंसियां ज्यादा लाइक्स और सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पाने के लिए इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देती हैं। ईशा ने कहा कि इस समस्या की असली वजह को समझने और सुधारने की जरूरत है।
‘इंडस्ट्री के स्तंभों का सम्मान करना चाहिए’ ईशा ने कहा कि एक परिवार के तौर पर हम इन सब चीजों से गुजर चुके हैं। अगर आप मुझसे सच पूछें, तो मुझे यह बिल्कुल भी सम्मानजनक नहीं लगता। बिना किसी का नाम लिए कहूं, तो ये सभी लोग हमारी इंडस्ट्री के स्तंभ हैं। आपको उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने ही आपको सिनेमा दिया है। इसलिए उन्हें वह सम्मान दीजिए, जिसके वे हकदार हैं। ईशा ने यह भी कहा कि कुछ कलाकार पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करना पसंद करते हैं, लेकिन हर किसी के साथ ऐसा व्यवहार करना सही नहीं है। उन्होंने लोगों से अपनी सीमाएं समझने और दूसरों की सहजता का सम्मान करने की अपील की।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना
सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर
दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से