नैनीताल में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती अपनी नई थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म ‘पीएन 36’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में साउथ की एक्ट्रेस श्रीलीला और एक्टर सिद्धार्थ गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट कर रहे हैं। नगर के मशहूर स्विस होटल एंड स्पा में जाह्नवी कपूर और रिया चक्रवर्ती के कई सीन फिल्माए गए हैं। इन दृश्यों में दोनों अभिनेत्रियों के बीच तीखे संवाद देखने को मिले। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत इलाकों में की जा रही है। नैनीताल में 22 अक्टूबर तक शूटिंग प्रस्तावित है। स्विस होटल के प्रबंधक अनिल नेगी के मुताबिक, फिल्म के कई कलाकार और यूनिट के सदस्य होटल में ठहरे हुए हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म की कहानी लीक होने से बचाने के लिए सेट पर कड़ी सुरक्षा रखी जा रही है। वहीं, जाह्नवी कपूर शूटिंग के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख रही हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद वह मल्लीताल स्थित जिम जाती हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
तबीयत बिगड़ने की खबरों के बीच भावुक पोस्ट:अमिताभ बच्चन बोले- हाथ में दर्द है, लिख नहीं पा रहा; दावा- KBC की शूटिंग रोकी गई
पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना
सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर