November 8, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हाथ और सीने पर पट्टियां दिखीं:एकनाथ शिंदे मिलने पहुंचे; ड्राइवर समेत 2 लोग घायल

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गए। रविवार शाम करीब 7 बजे फुटबॉल क्लब से निकलते समय उन पर फायरिंग हुई थी। घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे रविवार देर रात टाइगर के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। सामने आई तस्वीरों में टाइगर के कंधे और सीने पर ड्रेसिंग और दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी दिखी। उनकी मां आयशा श्रॉफ भी इस दौरान मौजूद थीं।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.