November 8, 2026
दिलजीत दोसांझ ने ऋषिकेश में बनाई रील:दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; पत्थरों के बीच खुद से बात करते दिखे

दिलजीत दोसांझ ने ऋषिकेश में बनाई रील:दिल्ली कॉन्सर्ट के बाद गंगा में किया आचमन, किनारे टहले; पत्थरों के बीच खुद से बात करते दिखे

दिल्ली में कॉन्सर्ट करने के बाद पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ वीकेंड पर ऋषिकेश पहुंचे। रविवार को उन्होंने मां गंगा का आचमन किया और प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गंगा किनारे टहलते और खुद रील बनाते नजर आए। इस दौरान वे पत्थरों के बीच करीब 15 मिनट तक अकेले बैठे और खुद से बातें करते दिखे। दिलजीत ने बद्रीनाथ मार्ग पर शिवपुरी और व्यासी के बीच स्थित प्रसिद्ध वशिष्ठ गुफा में भी कुछ समय बिताया। यह जगह ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर है। यहां पहुंचने के दौरान वे शुरुआत में अकेले नजर आए। बाद में दिन निकलने पर उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी टीम भी उनके पास पहुंच गई। उनका यह दौरा बेहद निजी रहा। स्थानीय लोगों को भी उनके पहुंचने की भनक नहीं लगी। उन्होंने बिना किसी सार्वजनिक हलचल के गंगा तट और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच समय बिताया। तस्वीरें देखिए- वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर पता चला इसके बाद जैसे ही भीड़ बढ़ी, तो दिलजीत ने इशारे से सिक्योरिटी को बुलाया और वहां से चले गए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, तब लोगों को पता चला कि वे कोई और नहीं, बल्कि दिलजीत दोसांझ थे। इसके बाद दिलजीत ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषिकेश की रील शेयर की। देर शाम दिलजीत अपनी टीम के साथ वापस लौट गए। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.