नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे मालूम पड़ता है कि इसके पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन और VFX का काम बाकी है। सेट से वायरल हुईं तस्वीरों पर एक नजर एक्स हैंडल पर रणबीर कपूर के फैन पेज ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक्टर हुडी और टोपी पहने एक फैन के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। फिल्म के पार्ट की शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी टीम एक साथ पोज देती दिखाई दी। पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि नितेश तिवारी फिल्म रामायण को दो पार्ट में रिलीज करेंगे। इसमें रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल लीड रोल में हैं। फिल्म की भव्यता को देखते हुए मेकर्स ने दो पार्ट की शूटिंग को एक साथ करने का फैसला किया था। मेकर्स की यह भी मंशा है कि एक साल में ही दोनों पार्ट रिलीज कर दिया जाए। उम्मीद है कि फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई है। हाल ही में निखिल कामथ के साथ बातचीत में रणबीर ने बताया था कि वे आने वाली फिल्म के लिए हर दिन 3-4 घंटे ट्रेनिंग ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपकमिंग फिल्म के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी थी। लेकिन इतना उन्होंने जरूर कहा था कि इसकी तैयारी के लिए उन्होंने वर्कआउट रूटीन पूरी तरह से बदल लिया है। रणवीर के पास रामायण के अलावा फिल्म एनिमल पार्क और लव एंड वॉर भी है।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर
दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, KBC की शूटिंग रोकी गई:शूटिंग रुकने की वजह पर सामने आया अलग दावा