November 8, 2026

परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

पंजाबी सिंगर एवं एक्टर परमीश वर्मा और पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस हरमन बराड़ पिछले कुछ महीनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। अब परमीश ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हरमन को पहली बार स्टेज पर बुलाकर सबके सामने गले लगाया। उन्होंने हरमन को शो की स्पेशल गेस्ट कहकर संबोधित किया। इसका वीडियो सोशल मीडियो पर सामने आया है। करीब एक महीने पहले ही परमीश ने अपनी पत्नी गीत ग्रेवाल से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से हरमन के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। परमीश और गीत ने 21 अक्टूबर 2021 को कनाडा में शादी की थी। ऋषिकेश में था शो, स्टेज पर गर्लफ्रेंड को बुलाया
परमीश वर्मा 13 अक्टूबर को ऋषिकेश में ‘पाइरेक्सिया 6.0’ के प्रो नाइट कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अचानक हरमन बराड़ को स्टेज पर बुलाया। उन्होंने दर्शकों से कहा कि उनके शो की स्पेशल गेस्ट आई हैं। इसके बाद वह हरमन को स्टेज पर लेकर आए और उन्हें गले लगाया। हरमन कुछ सेकेंड तक स्टेज पर रहीं और उन्होंने भी फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। परमीश के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। परमीश ने इस दौरान कहा कि पिछली बार हरमन आई थीं तो शो बंद हो गया था। उन्हें डर था कि इस बार भी ऐसा न हो जाए। इसके बाद उन्होंने ‘गड्डियां मोडिफाई’ गाने पर प्रस्तुति दी। ऋषिकेश में था शो, स्टेज पर गर्लफ्रेंड को बुलाया
परमीश वर्मा 13 अक्टूबर को ऋषिकेश में ‘पाइरेक्सिया 6.0’ के प्रो नाइट कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अचानक हरमन बराड़ को स्टेज पर बुलाया। उन्होंने दर्शकों से कहा कि उनके शो की स्पेशल गेस्ट आई हैं। इसके बाद वह हरमन को स्टेज पर लेकर आए और उन्हें गले लगाया। हरमन कुछ सेकेंड तक स्टेज पर रहीं और उन्होंने भी फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। परमीश के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। परमीश ने इस दौरान कहा कि पिछली बार हरमन आई थीं तो शो बंद हो गया था। उन्हें डर था कि इस बार भी ऐसा न हो जाए। इसके बाद उन्होंने ‘गड्डियां मोडिफाई’ गाने पर प्रस्तुति दी। दोनों की लव लाइफ की 5 अहम बातें…बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.