बॉलीवुड अभिनेत्री और किंग्स पंजाब की सह-मालकिन प्रीति जिंटा अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए गत दिनों मोहाली पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ अभिनेता सनी देओल भी मौजूद थे। दोनों ने मोहाली की एक निजी यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से मुलाकात की और उन्हें फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचने का न्योता दिया। इस मौके पर प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मोहाली मेरा घर है और यहां वापस आकर जिस तरह का प्यार मिला, वह बेहद खास रहा।” सूट में एयरपोर्ट पर हुई स्पॉट प्रीति जिंटा का पंजाब से लगाव किसी से छिपा नहीं है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान भी उनके अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने नारंगी रंग का बेहद खूबसूरत और वाइब्रेंट सलवार सूट पहना हुआ था। कानों में बड़े गोल्डन हूप्स इयररिंग्स, हाथों में कंगन और कलाई पर एलिगेंट वॉच पहनी थी। उन्होंने बाल खुले रखे थे और मेकअप काफी नेचुरल और मिनिमल रखा था। एयरपोर्ट पर कई फैंस ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। वहीं, उन्होंने फैंस का अपनी स्माइल से दिल जीता। सनी देओल बेटे के साथ आए थे वहीं, सनी देओल के साथ उनके बड़े बेटे करण देओल भी मौजूद थे। दोनों ने चंडीगढ़ और मोहाली में फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी देओल पंजाब में रोड ट्रिप कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने जालंधर और अमृतसर का भी दौरा किया।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, KBC की शूटिंग रोकी गई:शूटिंग रुकने की वजह पर सामने आया अलग दावा
रणवीर की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग