November 8, 2026
'रामायण' की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर मेकर्स ने सख्त रुख अपनाया है। जहां एक तरफ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 375 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म की टीम ने एक कानूनी नोटिस जारी कर सिनेमाघरों के अंदर फिल्म की अनधिकृत वीडियो रिकॉर्डिंग करने और उसे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर करने वालों को चेतावनी दी है। नोटिस में बताया गया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 नवंबर 2026 और 6 नवंबर 2026 को दिए गए आदेशों के जरिए सभी लोगों को बिना अनुमति फिल्म या उसके किसी भी हिस्से की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग, शेयरिंग और किसी भी अन्य माध्यम से प्रसारित करने से रोक दिया है। यह आदेश उन सभी लोगों पर लागू होगा, चाहे उनकी पहचान पता हो या नहीं। फिल्म की टीम के मुताबिक, बिना अनुमति फिल्म की रिकॉर्डिंग या उसे ऑनलाइन साझा करना कॉपीराइट का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट 1957, सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952, भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 और आईटी एक्ट 2000 के तहत कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा इसे अदालत की अवमानना भी माना जा सकता है। पहले से अपलोड किए गए वीडियो हटाने के निर्देश रामायण के मेकर्स ने लोगों से अपील की है कि वे फिल्म की रिकॉर्डिंग करने, उसे पोस्ट करने या शेयर करने से बचें। साथ ही, जिन लोगों ने पहले से इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं, उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की शिकायत संबंधित अधिकारियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के आपराधिक और सिविल कार्रवाई के साथ अदालत की अवमानना की कार्यवाही भी की जा सकती है। सनी देओल ने की थिएटर में फिल्म देखने की अपील, बोले- ये हॉलीवुड से बेहतर फिल्म रामायण में हनुमान जी की भूमिका निभा रहे एक्टर सनी देओल ने हर हिंदुस्तानी से थिएटर में जाकर फिल्म देखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में सनी देओल ने कहा कि ये फिल्म हॉलीवुड जैसी और उससे भी बेहतर है। फिल्म का कलेक्शन हुआ 375 करोड़ फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में दुनियाभर में कुल 375.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 182.70 करोड़ रुपए रहा, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 218.25 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। वहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 157.25 करोड़ रुपए की कमाई की।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.