सीतापुर के बिसवां में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंदा ने अपने डांस से जन समाधान पदयात्रा के समापन समारोह को यादगार बना दिया। महमूदाबाद रोड स्थित पुराना जनता भट्ठा परिसर में उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। करीब एक घंटे तक चले कार्यक्रम में गोविंदा ने अपनी फिल्मों के सुपरहिट गीतों पर डांस कर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके मंच पर पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। ‘यूपी वाला ठुमका’ पर झूम उठे युवा गोविंदा ने जैसे ही ‘यूपी वाला ठुमका लगा के’ गाने पर अपने खास अंदाज में डांस शुरू किया, पंडाल में मौजूद युवा झूमने लगे। इसके बाद उन्होंने ‘सोना कितना सोना है’, ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे’ और ‘जाड़े में बलमा प्यारा लगे’ जैसे लोकप्रिय गीतों पर भी प्रस्तुति दी। दर्शकों ने तालियां बजाकर और शोर मचाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से गोविंदा की प्रस्तुति का वीडियो बनाते नजर आए। पांच दिवसीय पदयात्रा का हुआ समापन शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरिंजय चौधरी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा का गुरुवार को समापन हुआ। यह पदयात्रा 31 अक्टूबर को कंदुनी स्थित जय जावेद स्टेडियम से शुरू हुई थी। इस दौरान अरिंजय चौधरी ने बिसवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। पदयात्रा में विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
पुलिस बल रहा तैनात समापन समारोह में समाजसेवी शरद चौधरी, गुंजन चौधरी और फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान और प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, KBC की शूटिंग रोकी गई:शूटिंग रुकने की वजह पर सामने आया अलग दावा
रणवीर की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग पर विवाद:हंसल मेहता बोले- मुंबई में फिल्म बनाना मुश्किल, दूसरे राज्यों में मिलता है बेहतर सहयोग
गलत के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा:विवेक ओबेरॉय बोले- अंडरवर्ल्ड की धमकियों के बाद फिल्ममेकर्स ने बनाई दूरी, करियर हुआ तबाह