हीरामंडीः द डायमंड बाजार एक्ट्रेस संजीदा शेख ने पुणे वेकेशन की तस्वीरों से हर्शवर्धन राणे से रिलेशनशिप का हिंट दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले ही संजीदा ने पुणे के एक आउटस्कर्ट रिसोर्ट की तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनकी शेयर की गईं तस्वीरों का बैकग्राउंड वही था, जहां से हर्षवर्धन राणे ने भी तस्वीरें पोस्ट की थीं। देखिए संजीदा और हर्षवर्धन की तस्वीरें, जिनसे उठे सवाल- हर्षवर्धन ने अपनी पोस्ट में कई और तस्वीरें भी पोस्ट कीं। ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं। दोनों ने ही एक ही लोकेशन की तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन किसी भी तस्वीर में साथ नजर नहीं आए। तस्वीरों के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो चुकी हैं। दोनों की पोस्ट में भी फैंस रिलेशनशिप पर सवाल कर रहे हैं। तैश में साथ काम कर चुके हैं हर्षवर्धन-संजीदा संजीदा शेख ने साल 2020 की फिल्म तैश में हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सुर्खियों में रही हैं। इससे पहले भी दोनों जंगल सफारी के एक जैसे बैकग्राउंड वाली तस्वीरों से चर्चा में रह चुके हैं।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
पिता सलीम खान का नाम सुनकर रो पड़े सलमान खान:सिंगर मोहित चौहान ने कहा- आपसे ज्यादा आपके पिता का फैन हूं; फिर गाया भावुक गाना
सारा अली खान से लेकर अर्जुन कपूर तक:दिवाली पार्टी में दिखा सेलेब्स का ग्लैमरस अवतार, तलाक अनाउंस कर पहली बार स्पॉट हुईं सिंगर कनिका कपूर
दिवाली पर माधुरी के जल गए थे बाल:अमिताभ के हाथ में फटा था बम, शाहरुख ने जैकेट से बुझाई आग; दिवाली सेलिब्रेशन में सेलेब्स के यादगार किस्से