भारत का बड़ा क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX बना हैकिंग का शिकार, 368 करोड़ रुपये का हुआ लॉस

CoinDCX ने अपने यूजर्स को आश्वसान दिया है कि उनके फंड पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस क्रिप्टो एक्सचेंज ने स्पष्ट किया है कि इस एकाउंट का इस्तेमाल एक पार्टनर एक्सचेंज पर लिक्विडिटी से जुड़े ऑपरेशंस के लिए किया जाता था और इसमें कस्टमर के किसी एसेट्स को स्टोर नहीं किया गया था। CoinDCX ने यूजर्स को हड़बड़ी नहीं करने की भी सलाह दी है।