पटना। बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और मुजफ्फरपुर डीएम सहित 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में दायर केस में मतदाता सूची में दूसरे जगह के लोगों के नाम शामिल करने का आरोप है।
मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम दर्ज कराया
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में वकील के वकील जयचंद्र प्रसाद साहनी ने एएनआई से बातचीत में बताया कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और जिला मजिस्ट्रेट सहित 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चाकी सोहागपुर में मतदाता के रूप में अन्य पंचायत के लोगों के नाम सूचीबद्ध करने के मामले में यह केस दर्ज हुआ है।
बड़े पैमाने पर सूची में धांधली
बताया जा रहा है कि बिहार में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत आ रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर सख्ती बरती है, मगर कई जगह से धांधली के मामले आ रहे हैं।
एक पंचायत के लोगों का नाम दूसरे पंचायत में भी
मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट में दाखिल शिकायत पत्र के मुताबिक भावी मुखिया उम्मीदवार और पूर्व में मुखिया रहे शख्स ने दूसरे पंचायत के मतदाता का नाम फर्जी तरीके से सोहागपुर पंचायत में जोड़ दिया। इन लोगों को नाम दूसरी जगह भी है। मतदाता सूची में हेरफेर के इस मामले में अगली सुनवाई चार मार्च को होगी।
More Stories
₹50 खर्च करने से डरते थे, आज इंदौर में हैं स्टार! | Ravi Ratnawat | Indori Autowala | Auto Driver
भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी
उत्तराखंड के पहाड़ों की कहानी, जिसने दुनिया का दिल जीता | Pyre | International Award-Winning Film