नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट ने लाखों का ध्यान खींचा है। राहुल ने ट्वीट किया है कि Arrest me too (मुझे भी गिरफ़्तार करो). इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो लगाई है। इसमें लिखा हैमोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया।
अब यह ट्विटर पर #ArrestMeToo ट्रेंड कर रहा है। हजारों लोग इस हैशटैग के साथ ट्वीट कर रहे हैं।
यह है असल मामला
दरअसल, pandemic के दौरान कुछ दिन पहले दिल्ली के कुछ इलाकों में पीएम मोदी के नाम लिखे कुछ पोस्टर लगे थे।
दिल्ली पुलिस सक्रिय हुई और 25 हुए अरेस्ट
गुरुवार, 13 मई की रात, दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पोस्टर लगे हुए हैं। जिन पर लिखा था,
मोदी जी आपने हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया।
पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। IPC की धारा-188 (सरकारी अधिकारी की ओर से जारी आदेश या नियम का उल्लंघन) और दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज हुए हैं।
इन इलाकों में लगे पोस्टर
ये पोस्टर दिल्ली के खजूरी, कल्याणपुरी, दयालपुर, भजनपुरा, मंगोलपुरी, पुरानी दिल्ली, ख्याला, मोती नगर, कीर्ति नगर, मंगोलपुरी, निहाल विहार, रोहिणी, कल्याणपुरी और एमएस पार्क में लगाए गए थे। पुलिस ने कई जगहों से पोस्टर भी बरामद किए हैं।
कार्रवाई मजदूरों पर
मीडिया रपटों के मुताबिक, अरेस्ट किए गए आरोपियों में 19 साल का स्कूल ड्रॉपआउट युवा है तो 30 साल का एक मेहनतकश रिक्शा चालक, दो जून की रोटी के लिए लकड़ी का काम करने वाले 61 साल के बुजुर्ग शामिल हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जिन लोगों को पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया उनमें से या तो दिहाड़ी मजदूर थे या बेरोजगार युवा। उन्हें पोस्टर के कंटेंट और इसकी राजनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
More Stories
भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी
उत्तराखंड के पहाड़ों की कहानी, जिसने दुनिया का दिल जीता | Pyre | International Award-Winning Film
पूर्वांचल को 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का तोहफा, मिर्जापुर-जौनपुर से भदोही-आजमगढ़ तक कनेक्टिविटी