Samsung Galaxy A16 5G का मुकाबला Redmi Note 13 Pro 5G हो सकता है। यहां हम इन दोनों फोन की तुलना करके बता रहे हैं। Samsung Galaxy A16 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं Redmi Note 13 Pro 5G में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220×2712 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
विविध
Infinix ZERO Flip 5G को हाल ही में भारत में कंपनी के पहले फ्लिप फोन के रूप में लॉन्च किया गया। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी मार्केट में मौजूद अन्य फ्लिप स्मार्टफोन की तुलना में अधिक किफायती होना है। Tecno का Phantom V Flip 5G भी है, जो भारत में लगभग इसी प्राइस रेंज में उपलब्ध है। यहां Infinix ZERO Flip 5G और Tecno V Flip 5G फ्लिप फोन्स की कीमत और इनके स्पेसिफिकेशन्स को विस्तार से कंपेयर किया गया है।
Galaxy S25 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। हाल ही में इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन को ब्लू, ग्रीन, टाइटेनियम और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। आमतौर पर, सैमसंग अपनी वेबसाइट के जरिए एक्सक्लूसिव कलर्स की भी पेशकश करती है।
अगर आप रेल से सफर करते हैं या करने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। जहां पहले टिकट की बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू हुआ करती थी, जो कि 60 दिन पहले ही हुआ करेगा। नया नियम 1 नवंबर, 2024 से लागू होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग के नए नियमों का असर आपके द्वारा पहले से बुक की गई टिकटों पर नहीं होगा।
Wardwizard Innovations & Mobility Limited ने फेस्टिब सीजन के लिए अपने Joy e-bike इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स पर डिस्काउंट की घोषणा की है। ऑफर्स कंपनी की e-rik थ्री-व्हीलर रेंज पर भी हैं। कंपनी के ई-स्कूटर पोर्टफोलियो में वर्तमान में आठ मॉडल्स शामिल हैं। डिस्काउंट ऑफर सभी मॉडल्स में उपलब्ध है। हालांकि, Joy e-bike Mihos पर ज्यादा आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Google Pixel 9 Pro खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सस्ते में खरीदा जा सकता है। Google Pixel 9 Pro के 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 1,09,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 99,999 रुपये हो जाएगी।
Infinix ने हाल ही में Infinix Zero Flip लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Motorola Razr 50 से हो रही है। Infinix Zero Flip में 6.9 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। वहीं आउटर में 3.64 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा Motorola Razr 50 में 6.9 इंच की FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है। वहीं आउटर में 3.6 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है।
अगस्त की शुरुआत में Intel की ओर से बड़े पैमाने पर छंटनी (layoffs) की घोषणा की गई थी और अब, इंटेल ने इस लेऑफ्स को लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे कई अमेरिकी राज्यों में 2,000 से अधिक नौकरियां प्रभावित हुई हैं। अगस्त में बताया गया था कि यह कदम कंपनी ने अपनी फाइनेंशियल कंडीशन और इस साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को आई कुछ मुश्किलों को कम करने के लिए उठाया गया है।
ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सर्विस नेटवर्क में सुधार के लिए कंसल्टिंग फर्म Ernst & Young (EY) को हायर किया है। कंपनी के खिलाफ पिछले 12 महीनों में नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर कस्टमर्स ने लगभग 10,000 शिकायतें दर्ज कराई हैं। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
यह OnePlus 12 की जगह लेगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डिवेलपमेंट अथॉरिटी (IMDA) पर OnePlus का एक स्मार्टफोन दो मॉडल नंबर्स – CPH2645 और CPH2653 के साथ दिखा है। यह OnePlus 13 हो सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, 5G, Wi-Fi और Bluetooth के विकल्प मिल सकते हैं।