BSNL की 4G सेवाएं बहुत जल्द लॉन्च हो सकती हैं। बुधवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में Gadgets360हिंदी ने बीएसएनएल के 5G रेडी सिम को स्पॉट किया। बीएसएनएल के बूथ पर 250 रुपये में 5G रेडी सिम बेचा जा रहा है। यह 45 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के फायदे पेश करता है। सिम अभी 3G नेटवर्क पर काम करेगा और 4G सर्विस लॉन्च होते ही यह उस नेटवर्क के साथ कनेक्ट हो जाएगा।
विविध
Honor X60 सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है। सीरीज में दो मॉडल्स – Honor X60 और X60 Pro शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन में 108-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। ये Android 14-बेस्ड MagicOS 8.0 UI पर चलते हैं। Honor X60 के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की चीन में कीमत 1,199 युआन (लगभग 14,000 रुपये) से शुरू होती है। Honor X60 Pro की शुरुआती कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,700 रुपये) है।
Samsung Galaxy A36 5G एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर नजर आया है, जहां इसके प्रोसेसर आर्किटेक्चर, रैम और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स का खुलासा हुआ है। Galaxy A36 5G का मॉडल नंबर SM-A366B है और इसे ARM बेस्ड ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस किया जा सकता है, जिसमें 4 परफॉर्मेंस कोर 2.40GHz पर और 4 एफिशिएंसी कोर 1.80GHz पर काम करते हैं। कथित स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 ओएस पर चलता है।
Infinix Zero Flip को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का पहला क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन है। इसमें 6.9 इंच का LTPO AMOLED इनर डिस्प्ले है। बाहर की ओर 3.64 इंच का एक और डिस्प्ले दिया गया है। यह डिवाइस मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर से पावर्ड है। 8GB रैम इसमें दी गई है। कीमत 8GB + 512GB वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये है। सेल 24 अक्टूबर से होगी।
भारत का सबसे बड़ा टेक्नॉलजी मेला, इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) इस साल एक नई लकीर खींचने को उत्साहित दिखा। दो दिन तक इवेंट को छानने के बाद यह समझ आया कि टेक के क्षेत्र में बात अब 5G से बहुत दूर निकल गई है। हम AI की दुनिया में गोता लगाने वाले हैं। डिजिटल इंडिया का जो सपना देखा था, उसमें हम इतना आगे बढ़ गए हैं कि दुनिया हमें 6G लीडर के रूप में देख रही है।
Xiaomi 15 लाइनअप जल्द ही दस्तक देने वाली है। हाल ही में टिप्सटर Xiaomi 15 ने स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। फोन में कथित तौर पर 6.36 इंच की 1.5K फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। Xiaomi 15 सीरीज एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की उम्मीद है। Xiaomi 15 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट मिलेगा। यह 5,500mAh की बैटरी से लैस होगा।
Vivo ने हाल ही में चीनी बाजार में Vivo X200 सीरीज लॉन्च किए हैं। अब ग्लोबल स्तर पर दस्तक देने वाली है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo X200 सीरीज साल खत्म होने से पहले भारत में लॉन्च हो सकती है। कथित तौर पर Vivo दिसंबर के दूसरे हफ्ते में रिलीज करने का प्लान बना रहा है। Vivo X200 में 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले है, जबकि X200 Pro में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है।
Black Shark ने चीन में Black Shark BKB02 वायरलेस गेमिंग कीबोर्ड लॉन्च किया है। Black Shark BKB02 Gaming Keyboard में एक 84 की लेआउट है जो एक स्लीक मल्टीमीडिया नॉब के साथ जोड़ा गया है। यह कीबोर्ड हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग को फोकस में रखते हुए तैयार किया गया है। बैकलाइटिंग और कनेक्शन मोड के आधार पर कीबोर्ड 120 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। Black Shark BKB02 Gaming Keyboard की कीमत 699 युआन (लगभग 8,233 रुपये) है।
हाल ही में Redmi 14 और POCO M7 को IMEI डाटाबेस पर देखा गया है। Redmi 14 4G फोन IMEI डाटाबेस में मॉडल नंबर्स “25028RN03L”, “25028RN03I”, “25028RN03Y” और “25028RN03A” के साथ नजर आया है। POCO M7 4G मॉडल नंबर “25028PC03G”, “25028PC03I” और “25028PC03Y” के साथ नजर आया है। मॉडल नंबर के आखिर में दिए गए अक्षर फिर से डिवाइसेज के लॉन्च किए जाने वाले क्षेत्रों का संकेत देते हैं।
हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने स्कैम का शिकार हुए एक व्यक्ति को 39 लाख रुपये का अमाउंट वापस कर दिया है। बताया जा रहा है कि 34 वर्षिय व्यक्ति को कुछ समय पहले स्कैम किया गया था, जहां उसे झांसा देकर विभिन्न बैंक अकाउंट में कुल 78.70 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए थे।