Xiaomi Pad 7 टैबलेट सीरीज को नया खुलासा हुआ है। इस बार कंपनी पुराने मॉडल्स की तुलना में कई बड़े अपग्रेड करने जा रही है। Xiaomi Pad 7 सीरीज में 11.6 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। Xiaomi Pad 7 में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट जबकि Pad 7 Pro में Snapdragon 8s Gen3 SoC दिया जा सकता है। इनमें 67W तक चार्जिंग स्पीड मिल सकती है।
विविध
इस साल की शुरुआत में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर एक कार्गो के जरिए स्पेसटीवी-1 नाम का पेलोड भेजा गया था। यह पेलोड, स्पेस वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी सेन (Sen) का था, जिसमें 4K कैमरों का एक सेट था। उसे आईएसएस के बाहरी हिस्से में लगाया जाना था। कैमरों को स्टेशन पर सेट किया जा चुका है और इन्होंने पृथ्वी के कुछ हैरान करने वाले दृश्य कैप्चर किए हैं, जिनमें मिल्टन तूफान का दृश्य प्रमुख है।
भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 61,452 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 60,577 डॉलर का था। अमेरिका में CPI का डेटा एनालिस्ट्स के अनुमान से अधिक होने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में एक प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी थी। इसका प्राइस भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 2,438 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 2,407 डॉलर का था।
ड्राइवरलैस वीकल्स को लेकर एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) कई साल से काम कर रही है। गुरुवार रात उसने दुनिया के सामने साइबरकैब (Cybercab) का कॉन्सेप्ट पेश किया। इसे रोबोटैक्सी (Robotaxi) नाम दिया गया है। मस्क ने बताया कि इसका प्रोडक्शन साल 2030 में शुरू हो सकता है। रोबोटैक्सी की कीमत 30 हजार डॉलर के करीब होने की उम्मीद है। इस गाड़ी में ना तो स्टीयरिंग वील है और ना ही पैडल।
Bigg Boss Season 18 शुरू हो गया है और यह शो सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान कान शो को होस्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में हम आपको बिगबॉस में आए सभी कंटेस्टेंट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बारे में बता रहे हैं, कि कौन किसको मात देता है। अगर आप इस शो को ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो Jio Cinema प्रीमियम पर की मेंबरशिप लेकर देख सकते हैं।
गुरुवार रात करीब 9 बजे पृथ्वी से एक ‘बहुत बड़ा’ सौर तूफान टकराया। इसकी वजह से बिजली ग्रिडों पर असर हो सकता है। जीपीएस और रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम्स प्रभावित हो सकते हैं। सौर तूफान के कारण उन इलाकों में भी ऑरोरा (Aurora) दिखाई दे सकते हैं, जहां आमतौर पर नहीं दिखाई देते। इससे अमेरिकी एजेंसियां चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि अमेरिका में मिल्टन साइक्लोन से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय प्रभावित हो सकते हैं।
Amazon Great Indian Festival Sale 2024 में OnePlus Nord CE 4 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर OnePlus Nord CE 4 का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 23,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान कूपन ऑफर से 500 रुपये की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो विभिन्न बैंकों के कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 1500 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 21,499 रुपये हो जाएगी।
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपना अपडेटेड जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च कर दिया है। करीब 4 महीने पहले ऐप का बीटा वर्जन पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि तब से अबतक ऐप को 60 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यूजर्स से मिले फीडबैक के बाद नए ऐप को तैयार किया गया है, जोकि गूगल प्ले स्टोर, ऐप स्टोर और माईजियो से डाउनलोड किया जा सकेगा। JioFinance App का मुकाबला Paytm, phonepe, google Pay जैसे ऐप्स से होगा।
Tecno की ओर से नया स्मार्टफोन Camon 30S लॉन्च किया गया है। फोन में 6.78 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 1300 निट्स पीक के साथ आता है। मीडियाटेक के Helio G100 चिपसेट से लैस यह फोन 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग है। रियर में 50MP कैमरा, और फ्रंट में 13MP कैमरा है।
Oppo के एग्जीक्यूटिव ने चीनी बाजार में 24 अक्टूबर को Oppo Find X8 सीरीज के लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के बारे में खुलासा किया है। ओप्पो के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर लियू जुओहू (पीट लाउ) ने वीबो पर Find X8 Pro के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आगामी फोन में कैमरा चालू करने के लिए क्विक लॉन्च बटन मिलेगा। यह बटन फोन के दाईं ओर कॉर्नर पर उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि क्विक लॉन्च बटन एक कैपेसिटिव बटन है जिसमें एक लीनियर वाइब्रेशन मोटर होती है।