November 8, 2026

विविध

MediaTek ने आज अपना नया फ्लैगशिप-टियर स्मार्टफोन प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9400 लॉन्च कर दिया है। डाइमेंशिटी 9400 चिपसेट एक चौथी जनरेशन का फ्लैगशिप प्रोसेसर है जो आर्म के v9.2 सीपीयू आर्किटेक्चर के साथ-साथ अलग जीपीयू और न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) आर्किटेक्चर के साथ तैयार किया गया है। खासतौर पर यह TSMC की सेकेंड जनरेशन के 3nm फेब्रिकेशन प्रोसेस पर बनाया गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई लाइट की वॉलेट लिमिट को बढ़ाकर 5 हजार रुपये कर दिया है। पहले यह 2 हजार रुपये थी। रोजाना लेनदेन की लिमिट को 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह से यूपीआई123पे (UPI 123 PAY) के लिए रोजाना लेनदेन की लिमिट को 5 हजार रुपये से 10 हजार रुपये कर दिया है। गौरतलब है कि UPI 123PAY का इस्‍तेमाल फीचर फोन यूजर्स करते हैं।

दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए बातचीत चल रही है। हालांकि, Tata Play की DTH सर्विस घाटे में चल रही है। इस बिजनेस को खरीदने से भारती एयरटेल की डिजिटल TV के सेगमेंट में मौजूदगी बढ़ेगी। कंपनी को इस सेगमेंट में DishTV और कुछ अन्य कंपनियों से कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ रहा है।

स्‍त्री 2 के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई जॉन अब्राहम और शरवरी बाघ की वेदा (Vedaa) भी ओटीटी पर आ रही है। वेदा को कल 10 अक्‍टूबर को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फ‍िल्‍म में अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और आशीष विद्यार्थी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे Zee5 पर स्‍ट्रीम किया जा सकेगा। सामाजिक मुद्दे पर बनी फ‍िल्‍म की कहानी सच्‍ची घटना से प्रेरित बताई जाती है।

भारत गगनयान मिशन के अलावा समुद्रयान मिशन पर भी काम कर रहा है। यह भारत का पहला गहरा समुद्री मिशन होगा, जिसमें वैज्ञानिक भी गोता लगाएंगे। जिस पनडुब्‍बी का इस्‍तेमाल होगा, उसका नाम मत्स्य-6000 (Matsya-6000) रखा गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मिशन के अहम मॉड्यूल को इसरो डेवलप कर रहा है। उसे बनाने में टाइटेनियम का इस्‍तेमाल हो रहा है। मॉड्यूल पानी में 6 हजार मीटर गहराई तक जा सकेगा।

रियलमी भारत में नया स्‍मार्टफोन realme P1 Speed 5G लॉन्‍च करने जा रही है। P सीरीज की इस डिवाइस को 15 अक्‍टूबर को पेश किया जाएगा। कंपनी ने कन्‍फर्म किया है कि नए रियलमी स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7300 Energy 5G चिपसेट होगा। 5000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग, OLED डिस्‍प्‍ले जैसे फीचर भी इसमें हो सकते हैं।

धरती से 400 किलोमीटर ऊपर पृथ्‍वी का चक्‍कर लगा रहे इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से हवा का लीक होना लगातार जारी है। साल 2019 में सबसे पहले लीकेज का पता चला था। नासा की एक हालिया रिपोर्ट में लीकेज को लेकर फ‍िर से चिंता जताई गई है। कहा गया है कि अप्रैल 2024 में यह लीकेज रोजाना 1.7 किलोग्राम तक पहुंच गया। नासा रिपेयर वर्क से नासा संतुष्‍ट दिख रही है, पर इसका स्‍थायी समाधान चाहती है।

10 हजार रुपये से कम में OnePlus स्मार्टफोन खोज रहे हैं तो फ्लिपकार्ट सेल सही मौका साबित हो सकती है। सेल में OnePlus N20 SE का 4GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 10,340 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank क्रेडिट कार्ड से 10% (अधिकतम 1,250 रुपये) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,306 रुपये हो जाएगी। OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612×720 पिक्सल है।

Honor चीनी बाजार में 16 अक्टूबर को Honor X60 सीरीज को पेश करने वाला है। हाल ही में ब्रांड ने Honor X60 और X60 Pro को ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया है। वहीं कंपनी का आगामी टैबलेट Honor Tablet GT Pro भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ऑफिशियल साइट पर ऑनर के आगामी स्मार्टफोन और टैबलेट के कलर्स, रैम और स्टोरेज का भी खुलासा हो गया है।

Flipkart पर Big Shopping Utsav शुरू हो गया है। iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 57,999 रुपये में लिस्टेड है। iPhone 15 Plus का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 65,999 रुपये में लिस्ट है। Motorola Edge 50 Pro 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट है। Samsung Galaxy S23 FE का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.