November 8, 2026

विविध

Acer ने 12.6 इंच डिस्प्ले के साथ नया टैबलेट Acer Iconia X12 लॉन्च किया है। इसमें 2.5K रिजॉल्यूशन और 10,000mAh की बैटरी दी गई है। टैबलेट 6.7mm मोटाई के साथ काफी स्लिम है। यह MediaTek Helio G99 चिपसेट से लैस है जिसके साथ 8 जीबी रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज है। टैबलेट Android 14 पर रन करता है। कीमत 349 डॉलर (लगभग 29,300 रुपये) है।

BitmoLab ने GameBaby केस की घोषणा की है, जो खासतौर पर iPhone 15 Pro Max और अपकमिंग iPhone 16 Pro Max के लिए डिजाइन किया गया है। यह केस न केवल डिवाइस की सुरक्षा कर सकता है, बल्कि उस फोन को एक रेट्रो गेमिंग कंट्रोलर में बदल देता है। GameBaby को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों स्टोर्स में $39.99 (करीब 3,360 रुपये) में बेचा जाएगा।

हाल ही में कंपनी ने इन फ्रेशर्स को ऑफर लेटर जारी किए थे। सॉफ्टवेयर वर्कर्स की एक यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर इनकी जॉइनिंग की तिथि को टाला जाता है तो कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Ulefone ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Armor 28 Ultra पेश किया है, जिसे कंपनी IFA 2024 में लॉन्च करने वाली है। इसे MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट के साथ आने वाला पहला रगेड फोन बताया गया है। इसमें IP69K रेटिंग, थर्मल व नाइट विजन कैमरा, 10,600mAh क्षमता की बैटरी और 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। IFA 2024 6 सितंबर से शुरू हो रहा है।

Nothing Ear Open नाम से एक नया नथिंग TWS ईयरफोन मॉडल जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालिया दिनों में कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने के बाद इसे TDRA वेबसाइट पर मॉडल नंबर B182 के साथ देखा गया है। TWS ईयरफोन्स अन्य ग्लोबल मार्केट के साथ भारत में भी लॉन्च हो सकते हैं। इनमें ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ChatGPT इंटिग्रेशन शामिल हो सकता है।

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने 4G के लिए इक्विपमेंट खरीदने में हो रही कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी की वजह से BSNL को यह फंड देने की योजना बनाई है। इस प्रपोजल को जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति के लिए पेश किया जाएगा।

यह इनवेस्टर्स के उभरती हुई AI टेक्नोलॉजी को लेकर अधिक सतर्क होने का एक बड़ा संकेत है। पिछले सप्ताह Nvidia के तिमाही पूर्वानुमान से इनवेस्टर्स निराश हुए थे। इसका असर कंपनी के शेयर प्राइस पर हो रहा है।

अमेजफ‍िट ने भारत में GTR सीरीज में नई स्‍मार्टवॉच Amazfit GTR 4 New को लॉन्‍च किया है। इसमें 1.45 इंच का HD एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। 200 से ज्‍यादा वॉचफेस और ऑल-वेज ऑन डिस्‍प्‍ले की सुविधा दी गई है। 12 दिनों की बैटरी लाइफ, ब्‍लूटूथ कॉलिंग, जीपीएस और ढेरों स्‍पोर्ट्स मोड हैं। इनबिल्‍ट स्‍टोरेज है, जिसमें आप डेटा स्‍टोर कर सकते हैं। वॉच की कीमत 16999 रुपये है। एमेजॉन और अमेजफ‍िट इंडिया की वेबसाइट से ली जा सकती है।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने लॉन्‍ग रेंज एयर डिफेंस‍ सिस्‍टम HQ-9B का नया वेरिएंट HQ-9Bs तैयार किया है। इसमें ट्रांसपोर्टर-इरेक्टर लॉन्चर लगा दिए गए हैं, जो सतह से हवा में मार करने वाली छोटी और हल्‍की मिसाइलों को रख सकते हैं। नए लॉन्‍चर 8 मिसाइलें ले जा सकते हैं। HQ-9Bs की तुलना रूस के एस400 एयर डिफेंस सिस्‍टम से होती है। तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान और पाकिस्तान जैसे देश इसे खरीदने में दिलचस्‍पी द‍िखा रहे हैं।

रिसर्चर्स ने हिमालय की बर्फ में छुपी लगभग 1700 प्राचीन वायरस प्रजातियों का पता लगाया है। जो वायरस मिले हैं, उनमें से लगभग तीन-चौथाई के बारे में साइंटिस्‍ट नहीं जानते थे। तिब्बत के पठार पर स्थित गुलिया ग्लेशियर से बर्फ की परतों के सैंपल लिए थे। उनमें वायरस प्रजातियां मिलीं। यह जगह समुद्र तल से लगभग 6400 मीटर ऊपर है। रिसर्चर्स समझना चाहते हैं कि वायरस, मौमस में होने वाले बदलावों के साथ तालमेल कैसे बैठाते हैं।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.