चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किए गए Redmi के Buds 6 Lite का ब्रिटेन में प्राइस 14.99 पाउंड (लगभग 1,700 रुपये) का है। ये TWS ईयरफोन व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है।
विविध
Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L (MEC01) को लॉन्च किया है। Xiaomi का इलेक्ट्रिक कुकर 1.5-लीटर कैपेसिटी के साथ आता है और 1000W पावर से लैस है। इसमें NTC सटीक टेंप्रेचर कंट्रोल फीचर मिलता है, जो अलग-अलग तरह का खाना पकाने की सुविधा देता है। इलेक्ट्रिक कुकर पांच टेंप्रेचर लेवल तक सपोर्ट करता है, जिसमें धीमी स्पीड से खाना पकाने के लिए 1-2 लेवल, स्टीम में पकाने के लिए 3-4 और उबालने के लिए 5 लेवल हैं। Xiaomi ने चीन में Mijia Multifunctional Electric Cooker 1.5L को 169 युआन (करीब 2,000 रुपये) में लॉन्च किया है।
Huawei के ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन के साथ नए सेगमेंट की शुरुआत होगी। इसमें 10 इंच की इनर स्क्रीन मिल सकती है और यह टैबलेट जैसा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में दो इनवर्ड स्क्रीन और एक आउटर स्क्रीन डुअल-हिंज के जरिए अटैच हो सकती है
सितंबर के महीने में इस मार्केट में पिछले कुछ वर्षों में गिरावट रही है। हालांकि, यह ट्रेंड बदल सकता है। इसके पीछे अमेरिका में प्रेसिडेंट का चुनाव, इंटरेस्ट्स रेट्स में कमी की संभावना और ETF में फंडिंग बढ़ना जैसे कारण हो सकते हैं
boAt ने भारत में boAt Nirvana Ivy TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 2,999 रुपये है। 4 सितंबर से इन्हें ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। ये ईयरबड्स 50 घंटों की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। 11एमएम के डायनैमिक ड्राइवर्स से पैक हैं और 360 डिग्री में साउंड डिलिवर करते हैं। इनमें हेड ट्रैकिंग की भी सुविधा है। यह तब काम आता है जब आप अपना सिर घुमाते हैं, तो साउंड उसी हिसाब से आपके कानों में पहुंचता है।
Flipkart Big Billion Days Sale की तारीख कथित तौर पर Google सर्च लिस्टिंग में लीक हो गई थी, जिससे पता चलता है कि यह 29 सितंबर से शुरू होगी।
ओरियन मेल ड्रोन को रूस ने बनाया है। दुश्मन पर निगाह रखने का काम यह बखूबी करता है और 10 हजार मीटर की ऊंचाई पर 30 घंटों तक उड़ान भर सकता है। रूस इस ड्रोन के Orion-E और Orion-2 वर्जन तैयार कर रहा है। Orion-2 का वजन 5 टन तक है। इसके पंख 30 मीटर तक लंबे हैं। यह अपने साथ 4 बम या 4 मिसाइल लेकर उड़ सकता है।
Realme भारतीय बाजार में Realme Narzo 70 Turbo 5G को लॉन्च करने वाला है।
एक स्टडी में कहा गया है कि बिग बैंग से पहले ब्रह्मांड में ‘रहस्यमयी जीवन’ की मौजूदगी हो सकती है। बिग बैंग से पहले हमारा ब्रह्मांड संकुचन के चरण से गुजरा यानी सिकुड़ गया। फिर इसका विस्तार हुआ। इन बदलावों ने ब्लैक होल और डार्क मैटर के निर्माण में भूमिका निभाई। उनमें से कुछ आज भी मौजूद हो सकते हैं। भविष्य की तकनीक अगर उन्हें एक्सप्लोर कर पाती हैं तो ब्रह्मांड के बारे में नई जानकारी मिल सकती है।
वनप्लस के नए TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Nord Buds 3 देश में 17 सितंबर को दस्तक देंगे। कंपनी ने एक टीजर भी रिलीज किया है, जिसमें ओवल आकार का केस नजर आता है। वनप्लस का लोगो दिखाई देता है और फ्रंट में वनप्लस की LED लाइट मौजूद है। कंपनी ने जुलाई में Nord Buds 3 Pro को पेश किया था।