महाराष्ट्र के भिवंडी के जिस गोदाम में भीषण आग लगी है, उसमें बड़ी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल, कपड़ा, प्लास्टिक का सामान और केमिकल रखा हुआ था.
महाराष्ट्र के भिवंडी में लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई है. जिस गोदाम में आग लगी है, वो मुंबई नासिक हाईवे के पास है. एक गोदाम पूरी तरह जलकर खा हो चुका है. गोदाम में काफी भयंकर आग लगी है, जिसे बुझाने की कोशिश की जा रही है. फायर ब्रिगेड की 8 गाडियां मौके पर मौजूद है, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सकें. भिवंडी तालुका के वालशिंद गांव के पास लॉजिस्टिक गोदाम में भीषण आग लगी.
गोदाम में बड़ी मात्रा में हाइड्रोलिक ऑयल, कपड़ा, प्लास्टिक का सामान और केमिकल रखा हुआ था. गोदाम में आग लगने का जो वीडियो सामने आ रहा है, उसे देख कोई भी सिहर जाएगा. गोदाम में आग की भयंकर लपटें उठती देखा जा सकती है. पूरा गोदाम आग के गोले में तब्दील हो चुका है. धुएं का गुबार आसमान में छाया हुआ है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.
NDTV India – Latest
More Stories
Meri Biwi Ka Jawab Nahi Trailer: काजल राघवानी की ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ में सास-बहू की टक्कर, घर में नई बहू की एंट्री से बवाल
दिवाली पर दिल्ली से बिहार, कोलकाता और असम तक आगजनी… डिब्रूगढ़ में 4 की मौत
प्रिया प्रकाश वारियर का दिवाली स्पेशल फोटोशूट वायरल, 20 फोटो में देखें आंख में काजल, माथे पर बिंदी और कंधे पर मटका