जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच एक्टिविटी के लिए मधुबनी गईं थीं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी. इस दौरान दुलारी देवी ने ही वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की थी.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में लोकसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगी. बजट के लिए वित्त मंत्री ने क्रीम रंग की साड़ी चुनी है. मधुबनी आर्ट प्रिंट वाली इस साड़ी में वित्त मंत्री काफी जंच रही हैं. हर साल बजट के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अलग-अलग रंगों की खूबसूरत सिल्क और कॉटन साड़ियों में नजर आती है. इस बीच यह जानना भी जरूरी है कि इस साल उन्होंने क्रीम कलर की मधुबनी आर्ट प्रिंट वाली साड़ी ही क्यों चुनी. बता दें कि इस साड़ी का बिहार से खास कनेक्शन भी है.
वित्त मंत्री की साड़ी का क्या है बिहार कनेक्शन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो साड़ी बजट के खास दिन के लिए चुनी है, वह उसे तोहफे में मिली थी. इस साड़ी को बिहार की रहने वाली पद्मश्री पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उनको गिफ्ट किया था. जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच एक्टिविटी के लिए मधुबनी गईं थीं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी. इस दौरान बिहार में मधुबनी कला पर दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई थी. उसी समय दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की और बजट के दिन इसे पहनने के लिए कहा था.
NDTV India – Latest
More Stories
Meri Biwi Ka Jawab Nahi Trailer: काजल राघवानी की ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ में सास-बहू की टक्कर, घर में नई बहू की एंट्री से बवाल
दिवाली पर दिल्ली से बिहार, कोलकाता और असम तक आगजनी… डिब्रूगढ़ में 4 की मौत
प्रिया प्रकाश वारियर का दिवाली स्पेशल फोटोशूट वायरल, 20 फोटो में देखें आंख में काजल, माथे पर बिंदी और कंधे पर मटका