November 8, 2026

देश

रेमंड की टैगलाइन द कंप्लीट मैन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कोई भी कंप्लीट मैन नहीं होता. उनसे पूछा गया था कि आपकी कंप्लीट मैन की परिभाषा क्या है.

यूरोप के कई देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं. अमेरिका का रुख रूस के प्रति नरम होता दिख रहा है. ऐसे में यूरोप किस तरह न्यू वर्ल्ड आर्डर को देख रहा है. साथ ही भारत की भूमिका के बारे में वो क्या सोच रहा है. इस पर NDTV World Summit में दुनिया के 4 राजदूतों ने अपनी राय रखी.

सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों का डेटा लीक होने की खबर है, इस खबर ने बैंक ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं. बैंक ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा पहलुओं पर नजर डाल रहे हैं डॉक्टर समीर शेखर.

गोरखपुर के गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव में दुर्गा पूजा का चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है.

IPS पूर्वा चौधरी ने SVPNPA की पासिंग परेड के बाद मां और नानी के सिर पर अपनी कैप रखी तो वे भावुक हो गईं. तीसरे प्रयास में UPSC पास करने वाली पूर्वा चौधरी पंजाब कैडर की 2025 बैच की आईपीएस हैं.

जाने माने पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों चर्चा में हैं. दरअसल, नवरात्रि के दौरान उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में शराब के नशे में परफॉर्म करने को लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को टोका था.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में यमुना पुनर्जीवन की ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए AAP और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 2029 तक पंजाब से नशे का कारोबार खत्म होगा और यमुना को साफ किया जाएगा.

इस महीने सऊदी अरब के एयरपोर्ट्स पर हुए हमलों में कुल 22 लोग मारे गए हैं. यमन के हूती विद्रोही सऊदी पर इस लेबल का हमला कर रहे हैं जो अभूतपूर्व है.

मध्य प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के इस्तीफे की वजह से यह सीट खाली हुई थी.

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.