November 8, 2026

Agriculture Minister

किसानों पर थोपे जा रहे तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सड़क से लेकर सदन तक माहौल गर्म है। शुक्रवार को भी विपक्षी दलों ने राज्यसभा में किसानों के पक्ष को जोरदार ढंग से उठाया। सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है और किसानों का मामला भी लगातार उठ रहा। राज्यसभा में विपक्ष ने सरकार से तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग की वहीं कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इन तीनों कानूनों को कृषि क्षेत्र में सुधार की दिशा में उठाया गया कदम बताया।

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.