अंकिता भंडारी के माता-पिता का इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी भी पहुंचे… समझें पूरा विवाद
ऋषिकेश के वनतारा रिसॉर्ट में 18 सितंबर, 2022 को 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गयी थी. अंकिता वहां रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी. अंकिता के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बार-बार भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम इस मामले में कथित वीआईपी के तौर पर घसीटा है.