एक्टर सनी देओल ने हाल ही में ‘गदर 2’ और ‘जाट’ जैसी हिट फिल्में दीं। उनके पास ‘बॉर्डर 2’, ‘लाहौर’ 1947 और ‘रामायण: पार्ट वन’ जैसी बड़ी फिल्में हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द सनी देओल एक्सेल एंटरटेनमेंट की बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म में भी नजर आएंगे। एक सूत्र ने बताया कि इस फिल्म से सनी देओल और एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली बार पार्टनरशिप होगी। दोनों के बीच इसको लेकर काफी वक्त से बातचीत चल रही थी। अब एक हाई-कॉन्सेप्ट और बड़े स्केल की फिल्म पर मिलकर काम शुरू हो रहा है। सूत्र के अनुसार, “सनी को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है। वह फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ काम करने को लेकर काफी खुश हैं।” यह भी बताया गया कि इस फिल्म से बालाजी डायरेक्शन में डेब्यू करेंगे। वह इससे पहले कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में असिस्टेंट और एसोसिएट डायरेक्टर रह चुके हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर से शुरू होगी। सूत्र ने बताया, “यह एक दमदार फिल्म होगी। इसमें सनी उसी अवतार में दिखेंगे, जिसमें दर्शकों ने उन्हें हमेशा पसंद किया है। फिल्म में जबरदस्त ड्रामा और एक्शन सीन्स होंगे, जो थिएटर में देखने लायक होंगे।” फिल्म के बाकी किरदारों की कास्टिंग जारी है। इसका टाइटल और फर्स्ट लुक जल्द सामने आएगा। वहीं, एक्सेल एंटरटेनमेंट आने वाले दो सालों में ‘120 बहादुर’, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ और ‘डॉन 3’ जैसी फिल्में लाने की तैयारी में है।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें