बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख शुक्रवार को अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख और बच्चों सहित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। यहां उन्होंने ख्वाजा साहब की मजार पर जियारत कर दुआ मांगी। रितेश देशमुख के दरगाह पहुंचने की खबर मिलते ही प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। रितेश देशमुख और उनके परिवार ने पुलिस सुरक्षा के बीच दरगाह में जियारत की। इस दौरान खादिमों की ओर से उन्हें जियारत करवाई गई। जियारत के बाद उनकी दस्तारबंदी की गई और तबर्रुक भेंट किया गया। इसके बाद अभिनेता परिवार के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच दरगाह से रवाना हो गए। फिल्मों की कामयाबी और देश में अमन-चैन की मांगी दुआ दरगाह में रितेश देशमुख और उनकी पत्नी ने बॉलीवुड में कामयाबी, अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की सफलता और परिवार की खुशहाली के लिए दुआ मांगी। साथ ही देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारा कायम रहने की कामना की। ख्वाजा साहब की दरगाह में देश-विदेश से जायरीन के पहुंचने का सिलसिला जारी रहता है। बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी भी यहां प्रशंसकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनती है। प्रशंसकों में दिखा उत्साह रितेश देशमुख को अपने बीच देखकर प्रशंसक उत्साहित हो गए। कई लोग उनके साथ तस्वीर लेने और सेल्फी खिंचवाने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के चलते अभिनेता और उनके परिवार की आवाजाही नियंत्रित रखी गई। (फोटो वीडियो सहयोग-नजीर कादरी)बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें