मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया के बेटे और एक्टर क्षितिज ढोलकिया हाल ही में एक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। भारी बारिश के दौरान उनकी पार्किंग में खड़ी कार पर अचानक एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय क्षितिज कार के अंदर मौजूद नहीं थे और किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद क्षितिज ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए, जिनमें उनकी कार पेड़ के नीचे दबी हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में फायर ब्रिगेड और अन्य अधिकारी पेड़ हटाने की कोशिश करते नजर आए। क्षितिज ने बताया कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड का आभार जताते हुए लिखा कि यह घटना याद दिलाती है कि जिंदगी कितनी अप्रत्याशित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं क्योंकि हादसे के समय वह कार में नहीं थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो क्षितिज ढोलकिया ने एकता कपूर के चर्चित सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। एक्टिंग से पहले वह फिल्म इंडस्ट्री में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं और ‘हमशकल्स’ तथा ‘ड्रीम गर्ल’ जैसी फिल्मों की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, उर्वशी ढोलकिया की बात करें तो वह शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘कोमोलिका’ के लिए पहचानी जाती हैं। इसके अलावा वह कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 6’ (2012) की विनर भी रह चुकी हैं। शहर के कई इलाकों में जलभराव पिछले कुछ दिनों से मुंबई में लगातार भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इसका असर बॉलीवुड और टीवी सितारों पर भी दिखा। हाल ही में बिग बॉस 19 फेम अश्नूर कौर के लग्जरी घर में बारिश का पानी घुस गया, जिससे घर के सामान को काफी नुकसान हुआ। अश्नूर ने वीडियो शेयर कर हालात दिखाए।
वहीं, ट्रैफिक से बचने के लिए एक्टर रणदीप हुड्डा ने आम लोगों की तरह मास्क लगाकर मेट्रो से सफर किया था। दूसरी ओर, तमन्ना भाटिया बारिश में भीगती नजर आईं और ठंड लगने की बात कही थी।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर
More Stories
‘रामायण’ की रिकॉर्डिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई:मेकर्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर दी चेतावनी, पोस्ट किए गए वीडियो डिलीट करने की मांग
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल ने दिखाई बेटे की पहली झलक:दीवाली की बधाई देते हुए लिखा- हमारी अब तक की सबसे रोशन दीवाली, एक दिन पहले मनाया पहला जन्मदिन
सेलेब्स का दिवाली सेलिब्रेशन:रजनीकांत फैंस से मिले, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती ने पहना लहंगा; सारा, शाहिद, रुकल प्रीत ने पोस्ट की तस्वीरें