November 8, 2026

बिग बॉस 19; नेहल-बसीर को सलमान ने लगाई फटकार:तान्या मित्तल से भी पूछे सवाल, शो में इस हफ्ते हो सकता है डबल नॉमिनेशन

टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ के शनिवार वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान नीलम, नेहाल और बसीर को जमकर फटकार लगाएंगे। प्रोमो में सलमान कहते हैं, “नीलम, दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा। तान्या की नई पार्टनर हैं फरहाना भट्ट। जब ये दोनों साथ घूमने लगे तो पूरा घर क्यों हिल गया? बसीर और नेहाल… आप दोनों को इतनी आग क्यों लगी? हमें पता है कि आप दोनों ने एक-दूसरे के बारे में क्या-क्या बातें की थीं।” इसके बाद सलमान मृदुल से कहते हैं, “तान्या ने आपको जो वीकेंड का ज्ञान वीक डे पर दिया था, वो क्या था? अब तान्या खुद बताएगी कि उसने वो बात किस इरादे से कही थी। जब वो बताएगी तो सबको तुरंत समझ आ जाएगा।” शो में इस बार डबल एलिमिनेशन की चर्चा इस बार शो में हर हफ्ते एलिमिनेशन नहीं हो रहे हैं। कभी मेकर्स का फैसला बदल जाता है, तो कभी दीवाली वीक के कारण एविक्शन टल जाता है, लेकिन इस हफ्ते एलिमिनेशन पक्का है, वो भी एक नहीं, दो लोगों का। दैनिक जागरण के मुताबिक, पिछले हफ्ते जिन चार कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था, उनमें गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा और बसीर अली के नाम शामिल हैं। इस हफ्ते दो दिन तक वीकेंड का वार दिखाया जाएगा और इसी दौरान सलमान यह खुलासा करेंगे कि इस बार डबल एलिमिनेशन होगा। बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स देने वाले पेजेज के मुताबिक, सबसे कम वोट नेहल को मिले हैं, इसलिए उनका जाना तय माना जा रहा है। अगर डबल एलिमिनेशन होता है तो बसीर भी बाहर होंगे। हालांकि सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, बसीर की टीम का कहना है कि ये खबर गलत है। उनका कहना है कि बसीर अभी भी शो का हिस्सा हैं और एलिमिनेट नहीं हुए हैं।बॉलीवुड | दैनिक भास्कर

Copyright © asianownews.com | Newsever by AF themes.