कुशीनगर में पोखरे के पास व्यक्ति पर चाकू से हमला,पुलिस जांच में जुटी।
कुशीनगर में पोखरे के पास व्यक्ति पर चाकू से हमला,पुलिस जांच में जुटी
नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर: बगल गांव के सुनसान पोखरे के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के टोला पुरंदर छपरा निवासी 45 वर्षीय रिपु राय बगल गांव वृति में लीज पर लिए गए पोखरे की ओर गए थे। यह पोखरा गांव के बाहरी क्षेत्र में सुनसान स्थान पर स्थित है। इसी दौरान दो बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे, जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। हमलावरों ने रिपु राय पर पेट में चाकू से हमला कर दिया और उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अपने सरकारी वाहन से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हमले की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस मामले के पीछे किसी पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।नेबुआ नौरंगिया, कुशीनगर: बगल गांव के सुनसान पोखरे के पास एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के टोला पुरंदर छपरा निवासी 45 वर्षीय रिपु राय बगल गांव वृति में लीज पर लिए गए पोखरे की ओर गए थे। यह पोखरा गांव के बाहरी क्षेत्र में सुनसान स्थान पर स्थित है। इसी दौरान दो बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे, जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। हमलावरों ने रिपु राय पर पेट में चाकू से हमला कर दिया और उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अपने सरकारी वाहन से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हमले की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। पुलिस मामले के पीछे किसी पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।

More Stories
भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी
उत्तराखंड के पहाड़ों की कहानी, जिसने दुनिया का दिल जीता | Pyre | International Award-Winning Film
पूर्वांचल को 8 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का तोहफा, मिर्जापुर-जौनपुर से भदोही-आजमगढ़ तक कनेक्टिविटी