रसोई गैस (Hike in LPG price) की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर तंज कसा है।
सोमवार को राहुल ने एक ट्वीट कर कहा कि एलपीजी सिलेंडर के दाम फिर बढ़ गए। ‘जनता के लिए मोदी सरकार के विकल्प- व्यवसाय बंद कर दो, चूल्हा फूंको, जुमले खाओ।’
लगातार हो रहा एलपीजी में इजाफा
एलपीजी की कीमतों में लगातार इजाफा (Price hike in LPG) हो रहा है। फरवरी में तीन दफा कीमत बढ़ने के बाद आज फिर से लोगों को सिलेंडर को लेकर झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें फिर बढ़ गई हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैर-सब्सिडी वाला 14.2 किलो का सिलेंडर 25 रुपये महंगा कर दिया।
गैस सिलेंडर ही नहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में भी लगातार तेजी आ रही है। विपक्ष लगातार इसको लेकर हमलावर है।
पेट्रोल का दाम काफी ऊंचा
दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल का रेट अपने सर्वोच्च स्तर पर है। फरवरी महीने में पेट्रोल 4.87 रुपये और डीजल का रेट 4.99 रुपये महंगा हो चुका है। पिछले महीने कंपनी ने 16 बार दाम बढ़ाए थे। वहीं, दिल्ली में पेट्रोल 91.17 और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
More Stories
₹50 खर्च करने से डरते थे, आज इंदौर में हैं स्टार! | Ravi Ratnawat | Indori Autowala | Auto Driver
भोजपुरी फिल्म ‘हे छठी मईया हमार मनसा पुरइह 2’ का ट्रेलर रिलीज, छठी मईया की भक्ति में डूबे परिवार की इमोशनल कहानी
उत्तराखंड के पहाड़ों की कहानी, जिसने दुनिया का दिल जीता | Pyre | International Award-Winning Film